पेज

मंगलवार, 2 नवंबर 2010

कभी हवा से भी बतिया कर देखिये

कभी हवा से भी बतिया कर देखिये
न जाने कितने पैगाम दे जायेगी
कुछ अनसुना सुना जायेगी
कुछ अनकहा कह जायेगी
तुम्हारे पैयाम ले जायेंगी
दर पर इक दस्तक दे जायेंगी
कभी बतियाकर तो देखिये
कभी हाथ लगाकर तो देखिये
ना भीग जाये तो कहना
हवाओं मे भी नम स्पर्श होता है
नमी हाथो की कहानी कह जायेगी

फिजाओं की हर सदा दे जायेगी
कैसे बहते हैं चश्मे - नम
हवाओ के साथ तुम भी जान लोगे
हवाओ को पहचान लोगे
उनसे अपना दामन बाँध लोगे

 बस एक बार हवाओं से
बतिया कर तो देखिये 

23 टिप्‍पणियां:

  1. हवा में तो हमारा जीवन छुपा है..बहुत ही खुबसूरत रचना वंदना जी....
    कभी कभी....

    जवाब देंहटाएं
  2. इन हवाओं में बड़ा जादू है
    कभी सिहरन
    कभी ख़ामोशी
    कभी उठापटक
    कभी गीत.......सुनो सुनो

    हाँ सुनती हूँ , ये हवा ही तो हमें मिलाती है

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर भावों को सरल भाषा में कहा गया है. अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  4. हवा से चुपचाप बतियाना कितना आनन्द लेकर आता है।

    जवाब देंहटाएं
  5. हां हवाये भी तो बतियाती हे.... बस बात करने वाला चाहिये , बहुत सुंदर भाव लिये आप की यह सुंदर रचना. धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  6. हवाओं मे भी नम स्पर्श होता है
    नमी हाथो की कहानी कह जायेगी
    फिजाओं की हर सदा दे जायेगी

    बड़ी प्यारी पंक्तियाँ हैं

    जवाब देंहटाएं
  7. khubsoorat... bohot hi saral shabo ka prayog aur bohot acchi prerna sey bharey aarth.

    जवाब देंहटाएं
  8. कभी बतियाकर तो देखिये!

    yaqeenan batiyane se kai xheezen clear ho jati hai !!

    sundar ohh sorry ... ati-sundar RACHNA !!!

    SALEEM
    zindagikiaarzoo.blogspot.com
    9838659380

    जवाब देंहटाएं
  9. हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम, हम अनजान परदेसियों के सलाम...
    ये गाना याद आ गया आपकी इस खूबसूरत रचना को पढ़ कर...बधाई...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत खूब वंदना जी, सचमुच हवा से बातें करने का आनंद ही कुछ और है।

    जवाब देंहटाएं
  11. ओह ! सच !!
    बाते की हवा से ... उसने पैग़ाम दिया

    खुश्बू भरकर पास से गुज़र जाएंगे,
    सुकून बनकर दिल में उतर जाएंगे,
    महसूस करने की कोशिश कीजिए,
    दूर होते हुए भी पास नज़र आएंगे।

    और फिर
    एक पुराना मौसम लौटा, याद भरी पुरवाई भी,
    ऐसा तो कम ही होता है हवा भी हों, तनहाई भी।
    नर्म हवा को छूने भर से पलकें भीगने लगती हैं,
    कितनी सौंधी लगती है, तब किसी की रुसबाई भी।

    जवाब देंहटाएं
  12. हवा से बातें करना आप सिखा रही हैं.. नए अरमा जगा रही हैं.. सुन्दर कविता

    जवाब देंहटाएं
  13. ऐसा क्या? जरुर कोशिश करेंगे आप कहती हैं तो :) बहुत सुन्दर कविता .

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत सुन्दर होती है ये हवाएँ!
    --
    बस इनको आवारा हवाओं की नजर से बचाकर रखना!
    --
    ज्योति-पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  15. जी हा ये हवाए बहुत कुछ कहती है हमने कई बार बाते की है इनसे कम से कम एक अच्छे श्रोता की तरह सारी बाते सुन लेती है |

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत किस्से सुनाती है हवा ...

    मुझे एक कविता याद हो आई

    हवा हूँ हवा मैं
    बसंती हवा हूँ ..

    जवाब देंहटाएं
  17. hawaon ki nami mehsoos ki jaye!
    jindagi kuch yun ji jaye!!
    bahut sundar kathya!!!

    जवाब देंहटाएं
  18. Hawa ye kaam bhi karti h,maloom na tha..ab apne bataya h to azmaa kar dekhenge :)

    जवाब देंहटाएं
  19. हवा अपने मृदुल, कोमल स्पर्श से सब को छू कर बतियाती है रोज ही और उसका नम
    एहसास कोई मरहम सा रख जाता है हमारे टीसते मन प्राण पर. खूबसूरत अभिव्यक्ति.
    आभार.
    सादर
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  20. आप को सपरिवार दिवाली की शुभ कामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  21. आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामाएं

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया