पेज

गुरुवार, 20 जनवरी 2011

अब सरसों खेतों में कहाँ उगती है

अब सरसों खेतों में कहाँ उगती है 
यादों के लकवे पहले ही उजाड़ देते हैं


अब भंवर नदिया में  कहाँ पड़ते हैं
अब तो पक्के घड़े भी डुबा देते हैं 


अब खुशबू मुट्ठी में कहाँ कैद होती है
इंसानी सीरत सी बाजारों में बिक जाती है 


अब रागों की बंदिशें कहाँ सजती हैं 
अब तो साज़ ही आवाज़ बदल देते हैं 


अब ख्वाब आँखों में कहाँ सजते हैं
ख्वाब से पहले इन्सान ही बदल जाते हैं  

अब वादियों में फूल कहाँ खिलते हैं
हर तरफ लहू के दरिया ही नज़र आते हैं  

34 टिप्‍पणियां:

  1. ab ragon ki bandishen kahan sajti hain
    ab to saaj hi aawaj dete hain.
    bahut khoob!
    har 'do lina' swayam abhivyakt ho rahi hai .

    जवाब देंहटाएं
  2. अच्छे मुक्तक है वंदना जी, मुझे सबसे अच्छा लगा.. अब खुशबू..........!

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही सुन्‍दर शब्‍दों का संगम है इस अभिव्‍यक्ति में ।

    जवाब देंहटाएं
  4. एक पंक्ति सच को अपने में समेटे हुए है.

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर अभिव्यक्ति ,सुन्दर शब्द सामंजस्य.

    जवाब देंहटाएं
  6. yaadon ke lakwe ... sach , kis kadar apahij si hoti hain ye yaaden , maut ki tarah thahar jati hain , waqt bhi aage nahin jata ...



    अब ख्वाब आँखों में कहाँ सजते हैं
    ख्वाब से पहले इन्सान ही बदल जाते हैं
    waah

    जवाब देंहटाएं
  7. आज के समय को अपने तरह से व्यक्त करती हुई गज़ल्नुमा कविता.. सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  8. अब रागों की बंदिशें कहाँ सजती हैं
    अब तो साज़ ही आवाज़ बदल देते हैं

    अब ख्वाब आँखों में कहाँ सजते हैं
    ख्वाब से पहले इन्सान ही बदल जाते हैं
    --
    वाह...!
    बहुत ही विश्लेषण वाली पोस्ट लगाई है आज तो।
    हरेक अन्तरे में सच्चे मोती टाँक दिये हैं।।

    जवाब देंहटाएं
  9. अब वादियों में फूल कहाँ खिलते हैं
    हर तरफ लहू के दरिया ही नज़र आते हैं

    संवेदनशील अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  10. आशा के विपरीत कुछ उदास सी कविता लगी...

    पर मन का यह भी एक रंग होता है...जिसे सुन्दरता से शब्दों में ढाला है

    जवाब देंहटाएं
  11. अब ख्वाब आँखों में कहाँ सजते हैं
    ख्वाब से पहले इन्सान ही बदल जाते हैं

    abhi to kerala se itna hi ,baaki bad me ..

    जवाब देंहटाएं
  12. अब ख्वाब आँखों में कहाँ सजते हैं
    ख्वाब से पहले इन्सान ही बदल जाते हैं

    abhi to kerala se itna hi ,baaki bad me ..

    जवाब देंहटाएं
  13. @ वंदना जी ! आपने अच्छा लिखा है .
    लेकिन हमारे खेत में सरसों आज भी उगती है .
    मैं आप को जल्दी ही सरसों का फोटो भेंट करूँगा .
    आपका ब्लाग मैंने अप्पने संकलक प्यारी मां में जोड़ लिया है .
    कृपया आयें और सबको साथ लायें.
    http://hamarivani.com/myprofile.php?action=success

    जवाब देंहटाएं
  14. अब तो साज़ ही आवाज़ बदल देते हैं....
    एक से बढ़कर एक !...अद्भुत !

    जवाब देंहटाएं
  15. दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति हम सबके लिये।

    जवाब देंहटाएं
  16. aapke hirdey se nikli yeh kavita,lagti hai mano behti hui gambheer si ek sarita. jisne man ko nahalaya hi nahi per sahalaya aur gudgudaya bhi aur budhi ko sochne ko majboor kiya.

    जवाब देंहटाएं
  17. aapke hirdey se nikli yeh kavita,lagti hai mano behti hui ek gambhir si sarita.jisne man ko nahalaya bhi aur buddhi ko sochne ko majboor kar diya.

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत सुंदर लगी आप की रचना धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  19. अब खुशबू मुट्ठी में कहाँ कैद होती है
    इंसानी सीरत सी बाजारों में बिक जाती है

    Bilkul sachvhi baat !

    जवाब देंहटाएं
  20. ख़ूबसूरत पंक्तियों में लिपटा एक कड़वा सच...

    जवाब देंहटाएं
  21. अब ख्वाब आँखों में कहाँ सजते हैं
    ख्वाब से पहले इन्सान ही बदल जाते हैं ...

    सच कहा है अब ये सब नहीं होता ... इंसान आधुनिक जो हो गया है .. मशीनी मानव हो गया है ... समय के बदलाव को बाखूबी लिखा है ...

    जवाब देंहटाएं
  22. पर अब अच्छी रचनायें जरूर मिलती हैं , जैसे आपकी ये रचना

    जवाब देंहटाएं
  23. aapka dard mere dil tak pahunchta hai... achcha likhti hain... padne ke baad bahut der tak aapke baare mein sochti rehti hoon... kash sarson phir se uge!

    जवाब देंहटाएं
  24. जब भी सरसों के खूबसूरत फूलों पर, उसकी लहलहाती फ़सल पर नज़र पड़ती थी तो दिल चाहता था कि वंदना गुप्ता जी को यह हरा-पीला मंज़र दिखा दें लेकिन उस मंज़र को क़ैद कैमरे में कौन करे ?
    आज इत्तेफ़ाक़ से हम भी थे, सरसों के फूल भी थे और मंज़र क़ैद करने वाला भी आ पहुंचा।
    http://mankiduniya.blogspot.com/2011/01/gift.html

    जवाब देंहटाएं
  25. बढिया प्रस्तुति के लिए आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  26. वाह ...
    बहुत सुन्दर कविता
    मन को भावुक कर दिया

    आभार / शुभ कामनाएं

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया