पेज

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

बदले अर्थ

रोने के भी क्या 
अर्थ होते हैं ?
हाँ , शायद 

एक रोना जब
दर्द हद से गुजरे तब
या कोई बच्चा रोये तब
या जब कोई अपना बिछुड़े तब

कभी विरह के
कभी ख़ुशी के
कभी गम के
अश्क उतरे जब भी
असर कर गए
मगर जब कोई 
स्वार्थ में रोये तब 
जब कोई दिखावटी रोये 
तब शायद अर्थ बदल जाते हैं 
न अश्क सच्चे होते हैं 
न रोना अर्थपूर्ण
मगर असर वो भी 
कर ही जाता है 
शायद हकीकत से भी ज्यादा

आज दुनिया 
दर्द की इन्तिहाँ 
शोर में सुनती है
बिन ढलके जो 
अश्क जज़्ब होते हैं 
उस रोने का भी 
क्या कोई अर्थ होता है?

ये दुनिया अपने 
अर्थ बनाती है
अपनी कसौटी पर
परखती है और 
जहाँ जितना दिखावा हो 
उसे उतना ही 
ग़मज़दा समझती है 

शायद तभी आज 
रोने के भी 
अर्थ बदल गए हैं  

35 टिप्‍पणियां:

  1. बिलकुल आज रोने के अर्थ भी बदल गए हैं.यथार्थ को सामने रखती कविता.

    सादर
    -----------
    वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जोशी जी के ब्लॉग पर आज मेरा लेख

    जवाब देंहटाएं
  2. सही कहा जी
    आज रोना भी स्वार्थ भरा है।
    पसन्द आयी यह पोस्ट

    प्रणाम स्वीकार करें

    जवाब देंहटाएं
  3. सही बात है ... आजकल गम से ज्यादा गम का दिखावा होता है ...

    जवाब देंहटाएं
  4. रोने के अर्थ तो होते हैं पर रोने वाला और देखने वाला अपने अनुसार अर्थ निकालता है ...अच्छी प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुन्दर और सार्थक रचना...बधाई स्वीकारें...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  6. आज दुनियाँ दर्द का इन्तहां शोर में सुनती है ,
    बिन ढलके जो अश्क ज़ज्ब होते हैं,
    उस रोने का भी क्या कोई अर्थ होता है ?
    वंदना जी,
    आपने यथार्थ का चित्रण बड़ी ही गहराई से किया है !
    इस अभिव्यक्ति में हर आँसू का हिसाब है !
    आभार !

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत प्रेरणा देती हुई सुन्दर रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  8. You are right . Even the tears are seen in many perspective today . Some are overwhelmed by someone's tears while others consider it as crocodile tears .

    Thanks and regards ,

    .

    जवाब देंहटाएं
  9. जब कोई स्वार्थ में रोये तब
    जब कोई दिखावटी रोये तब
    शायद अर्थ बदल जाते हैं
    --
    बहुत खूब!
    इस अछूते विषय पर आपने बहुत बढ़िया लेखनी चलाई है!

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही सुन्‍दर गहन भावों के साथ बेहतरीन अभिव्‍यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं
  11. हकीकत से भी ज्यादा
    आज दुनिया
    दर्द की इन्तिहाँ
    शोर में सुनती है
    सच में -' रोने के अर्थ बदल गए हैं'
    बहुत सुन्दर !

    जवाब देंहटाएं
  12. कौन कब और कैसे रोया..कितने अर्थ लिए होता है यह..


    उम्दा रचना.

    जवाब देंहटाएं
  13. Hi di..

    Arth lagaye duniya kuchh bhi..
    Par gam sada hi bhari rahta..
    Nirjhar aansu bhahen aankh se..
    Ya man kisi ka rota rahta..
    Jis par gam hai, usi ne jaana..
    Duniya ko hai kya dikhlana..
    Apna gam hai sahna usko..
    Gam ka dard hai hota jisko..

    Sundar kavita..

    Deepak..

    जवाब देंहटाएं
  14. bohot sacche jazbaat....kya khoob andaaz mein kahe....bohot khoobsurat nazm

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत सही कहा आप ने अपनी रचना मे, धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  16. बदलते जीवन मूल्यों पर एक सशक्त टिप्पणी है यह कविता...

    जवाब देंहटाएं
  17. रोने के जब मकसद बदलते हैं तो अर्थ भी बदल ही जाते हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  18. Ye dunia to dunia hai,jis rang ka chashma pehno vaisa hi dikhlai dene
    lagta hai.Per dil ki baat to dil tak hi jaati hai,rone ke kitne bhi
    arth badle tab bhi.

    जवाब देंहटाएं
  19. आज की दुनिया में दर्द, आँसू सभी कुछ तो बिकते हैं! ये विज्ञापनों की दुनिया है ! नाटकीयता और दिखावा बाजारू संस्कृति के मूल स्तम्भ हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  20. बदलती दुनिया है .. सभी कुछ बदल रहा है तो रोने का अर्थ भी तो बदलेगा ....

    जवाब देंहटाएं
  21. आपकी कविता अच्छी है .
    वैसे अब घड़ियाली आंसूं ज्यादा बहाते हैं लोग.

    जवाब देंहटाएं
  22. अच्छी प्रस्तुति ... आज कल सबकुछ बनावटी है ..

    जवाब देंहटाएं
  23. ये दुनिया अपने अर्थ बनाती है
    अपनी कसौटी पर परखती है ....

    सच कहा आपने ... आज ऐसा ही तो है
    रचना में एक सन्देश भी छिपा है
    अभिवादन

    जवाब देंहटाएं
  24. ये दुनिया अपने अर्थ बनाती है
    अपनी कसौटी परपरखती है
    और जहाँ जितना दिखावा हो
    उसे उतना ही ग़मज़दा समझती है

    बिलकुल सटीक बात कही है...

    जवाब देंहटाएं
  25. जहाँ जितना दिखावा हो
    उसे उतना ही ग़मज़दा समझती है ...

    आज तो दिखावटी आंसू ही बहते हैं ....
    सच्च के तो अन्दर ही सिसकते रहते हैं ....

    जवाब देंहटाएं
  26. रोने के अर्थ भले ही बदल जाए पर आंसू सच्चाई कह ही देते हैं . अच्छी रचना. शुभकामना.

    जवाब देंहटाएं
  27. रोने के अर्थ भले ही बदल जाए पर आंसू सच्चाई कह ही देते हैं . अच्छी रचना. शुभकामना.

    जवाब देंहटाएं
  28. जब स्वयं के होने के ही अर्थ बदलने लगें तो रोने का क्या अर्थ?

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया