पेज

शुक्रवार, 18 मार्च 2011

सजन से मिलन का एक रंग

होली के रंग… मन में उमंग… दिल में तरंग……
सजन से मिलन का एक रंग



घूंघट की ओट में
सकुचाई लजाई
सजनिया
पी का रास्ता
निहार रही
आँखों में भर के
प्रीत के बादल
सजन का रास्ता
निहार रही
नैनों में छाये
रंग हजार
तन मन में
उठती प्रीत की
बयार
सब से है
छुपाय रही
कब आवेंगे
मोरे सांवरिया
प्रेम के रंगों की
लेके फुहरिया
नैन मूंदे
सोच रही थी
सपनो में उनके
खो रही थी
सुध बुध अपनी
भूल गयी थी
तभी आये
चुपके से सांवरिया
ले के हाथ में
रंगों की पुडिया
सजनिया पर
रंग बरसा गए
प्रेम रंग में
नहला गए
प्रीत का रंग
चढ़ा गए
हर्षित हो गयी
अब तो सजनिया
रंगों में खुद भी
डूब गई बावरिया
साजन ने पकड़ी
नाजुक कलइयाँ
रंग में भिगो दी
सारी चुनरिया
बाहो मे भर लीन्ही
सजनिया
कपोल पर अंकित
कर दीन्ही निशानियां
लाज को ताक पर
रख गये सांवरिया
होरी के बहाने
कर गए
छेड़छाड़ सांवरिया
ऐसी कर गये
ठिठोली सजनवा
प्रीत को कर गये
लाल सांवरिया


40 टिप्‍पणियां:

  1. कई दिनों की उदैयों के बाद आज उतरा है कोई रंग आपकी कविता में ...
    घूंघट की ओट में लजाने वाली प्रिया का इन्तजार ख़त्म हुआ और साजन ने प्रीत के से रंग दिया ..
    सुन्दर प्रेममय होली गीत !

    जवाब देंहटाएं
  2. साजन सजनी का प्रेम -भक्ति का यह रंग सराबोर कर गया मन को .आखिर विरह की तडफ और मिलन की आस रंग ले ही आई. काश! सजनिया पे चढा रंग कभी न उतरे , प्रेम रंगों में सदा डूबी ही रहे और आप गाती ही रहें

    "सजनिया पर
    रंग बरसा गए
    प्रेम रंग में
    नहला गए
    प्रीत का रंग
    चढ़ा गए
    हर्षित हो गयी
    अब तो सजनिया
    रंगों में खुद भी
    डूब गई बावरिया

    जवाब देंहटाएं
  3. रंगों को, और खास कर होली के मुबारक मौक़े पर आपने एक नई और अलग परिभाषा देने का प्रयास किया है।
    होली है!!

    जवाब देंहटाएं
  4. होली के रंगों में रंगी बहुत सुंदर रचना ...बधाई एवं होली की शुभकामनाएँ !

    जवाब देंहटाएं
  5. होली की शुभकामनायें। सुन्दर गीत।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर। होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  7. आपको एवं आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  8. होली की शुभकामनायें जी

    प्रणाम

    जवाब देंहटाएं
  9. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाये

    जवाब देंहटाएं
  10. दोस्तों! अच्छा मत मानो कल होली है.आप सभी पाठकों/ब्लागरों को रंगों की फुहार, रंगों का त्यौहार ! भाईचारे का प्रतीक होली की शकुन्तला प्रेस ऑफ़ इंडिया प्रकाशन परिवार की ओर से हार्दिक शुभमानाओं के साथ ही बहुत-बहुत बधाई!

    आप सभी पाठकों और दोस्तों से हमारी विनम्र अनुरोध के साथ ही इच्छा हैं कि-अगर आपको समय मिले तो कृपया करके मेरे (http://sirfiraa.blogspot.com , http://rksirfiraa.blogspot.com , http://shakuntalapress.blogspot.com , http://mubarakbad.blogspot.com , http://aapkomubarakho.blogspot.com , http://aap-ki-shayari.blogspot.com , http://sachchadost.blogspot.com, http://sach-ka-saamana.blogspot.com , http://corruption-fighters.blogspot.com ) ब्लोगों का भी अवलोकन करें और अपने बहूमूल्य सुझाव व शिकायतें अवश्य भेजकर मेरा मार्गदर्शन करें. आप हमारी या हमारे ब्लोगों की आलोचनात्मक टिप्पणी करके हमारा मार्गदर्शन करें और अपने दोस्तों को भी करने के लिए कहे.हम आपकी आलोचनात्मक टिप्पणी का दिल की गहराईयों से स्वागत करने के साथ ही प्रकाशित करने का आपसे वादा करते हैं

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही खूबसूरत शब्‍दों का संगम ...होली की शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  12. होली पर गहरा रंग चढा है .. :):) सुन्दत प्रस्तुति ...होली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  13. वंदना जी,

    वाह...फागुन में होली के रंग में रंग ये प्रणय मन को भीगो गया....अत सुन्दर .....आपको और आपके परिवार को रंगों के त्यौहार की बधाई|

    जवाब देंहटाएं
  14. सुन्दर पन्तिया ....
    आपको होली की बहुत सारी शुभकामनाये

    जवाब देंहटाएं
  15. एकदम होली में भींगी-भांगी, थोड़ी सी सकुचाई-शरमाई किंतु शरारत लिए इस कविता को पढ़ने के बाद दिल यही कहता है कि - यह होली पको रंगों और सुगंधों से सराबोर कर दे और होली की मेरी शुभकामनाएं आप तक पहुंचा दे। मंगलमय होली की शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  16. वाह जी ,होली अ ही गई |
    बहुत सुन्दर श्रंगार रस से सरोबर रचना |

    जवाब देंहटाएं
  17. मर्मस्पर्शी एवं भावपूर्ण काव्यपंक्तियों के लिए कोटिश: बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  18. कुहू कुहू बोले कोयालियाँ !
    हम संग रंग खेले सावरियां !

    मेरी पोस्ट पर आ के होली की बधाई कुछ इस तरह ले ......?

    होली के रंगो से सराबोर ,गुझिए- सी मीठी आपकी रचना हमे तो रंग गई ---

    जवाब देंहटाएं
  19. रसभरी रचना के लिए बधाई ! होली कि शुभकामना करता हूँ !

    जवाब देंहटाएं
  20. आप को सपरिवार होली की हार्दिक शुभ कामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  21. फागुन की पूरी मस्ती है

    सुरक्षित , शांतिपूर्ण और प्यार तथा उमंग में डूबी हुई होली की सतरंगी शुभकामनायें ।

    जवाब देंहटाएं
  22. "सजनिया पर
    रंग बरसा गए
    प्रेम रंग में
    नहला गए
    प्रीत का रंग
    चढ़ा गए
    हर्षित हो गयी
    अब तो सजनिया
    रंगों में खुद भी
    डूब गई बावरिया
    is mithi rachna ke saath holi ki badhaiyaan le .sundar

    जवाब देंहटाएं
  23. आकर्षक आलेख ,होली के सारे रंग आपको भिगो जायें....

    जवाब देंहटाएं
  24. सुन्दर प्रेममय होली गीत,आपको होली की शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  25. फागुन की पूरी मस्ती है|
    होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ|

    जवाब देंहटाएं
  26. नेह और अपनेपन के
    इंद्रधनुषी रंगों से सजी होली
    उमंग और उल्लास का गुलाल
    हमारे जीवनों मे उंडेल दे.

    आप को सपरिवार होली की ढेरों शुभकामनाएं.
    सादर
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  27. बहुत ही सुन्दर रचना होली के मौके पर !
    आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  28. प्रीत का रंग हर्षित तो करेगा ही

    जवाब देंहटाएं
  29. मर्मस्पर्शी एवं भावपूर्ण......अति सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  30. रंगों का त्यौहार बहुत मुबारक हो आपको और आपके परिवार को|
    कई दिनों व्यस्त होने के कारण  ब्लॉग पर नहीं आ सका
    बहुत देर से पहुँच पाया ....माफी चाहता हूँ..

    जवाब देंहटाएं
  31. लालित्य भी है, कोमलता भी है , रस भी है....और सब से बढ़ कर आप भी हैं इस रचने में ! बहुत सुन्दर .

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया