पेज

मंगलवार, 4 अक्तूबर 2011

दे दो मां बस यही वरदान




शैलपुत्री चाहे कहलावे
ब्रह्मचारिणी चाहे बन जावे
चंद्रघंटा नाम रखावे
कूष्मांडा सुख की खान
असकंधा माता मन को भावे
कात्यायिनी रूप सबको भावे
कालरात्रि का कर श्रंगार
महागौरी का लिया अवतार
सिद्धिदात्री बन कर कल्याण
नवरुपो मे मां ने लिया अवतार
 शक्ति का किया संचार
मानव का किया कल्याण
यूँ ही माँ नही कहाई
हर शिशु पर है ममता लुटाई
दे दर्शन कृपा बरसाई
हर संकट मे बनी है सहाई
ज्योति रूप मे जब जब प्रगटी
तब तब माँ की महिमा बढती
करो मैया सबका कल्याण
तेरी महिमा का करें गुणगान
सिर्फ़ नवरूपो मे ही ना ध्यायें
हर कन्या मे तुमको पायें
करें ना कोई ऐसा काम
अपनी नज़रो मे लज्जित हो जायें
कन्या जन्म पर भी सब
गाये तेरा गुणगान
इस बार माँ दो ये वरदान
हर आँगन तुमसे भर जाये
तुम्हारे आगमन पर खुशियाँ मनायें
ऐसे अपना जीवन सफ़ल बनायें
माँ इस बार दो बस यही वरदान
दे दो मां बस यही वरदान

29 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही खुबसूरत शब्दों में माँ का गुणगान किया है |
    ................जय माता दी ..........

    जवाब देंहटाएं
  2. जै माता की..मा की कृपा सब पर हो... सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  3. बढ़िया प्रस्तुति ||

    आपको --
    हमारी बहुत बहुत बधाई ||

    जवाब देंहटाएं
  4. भक्ति-भाव से परिपूर्ण सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  5. नवरात्र के मौके पर बेहतरीन रचना।
    मां के नौ रूपों का बेहद सुंदर तरीके से प्रस्‍तुतिकरण।
    आपको और आपके परिवार को नवरात्र और विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं........

    जवाब देंहटाएं
  6. सुंदर स्तुति..... बस यही वरदान दे दें माँ .....

    जवाब देंहटाएं
  7. कन्या जन्म पर भी गायें हे माँ तुम्हारा गुण गान । तथास्तु ।
    आपको नवरात्रि और विजया दशमी की ढेर सारी शुभ कामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  8. कन्या जन्म पर भी गायें हे माँ तुम्हारा गुण गान । तथास्तु ।
    आपको नवरात्रि और विजया दशमी की ढेर सारी शुभ कामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  9. Maa ka vibhinn swaroopon ka bhaktimayee prastutikaran man ko bha gaya..
    bhaktimayee prastuti ke liye aabhar!

    जवाब देंहटाएं
  10. बस इसी वरदान की अभिलाषा है ...जय माता दी

    जवाब देंहटाएं
  11. पावन पर्व पर सुन्दर पोस्ट |

    मेरे ब्लॉग की नयी पोस्ट आपके ज़िक्र से रोशन है......जब भी फुर्सत मिले ज़रूर देखें|

    जवाब देंहटाएं
  12. माँ के नाम हजार ! माँ की वन्दना में कहे ये शब्द बहुत सुंदर हैं.. आभार!

    जवाब देंहटाएं
  13. जय माता जी ..नवरात्रि की शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  14. माता के चरणों में सुन्दर रचना ... जय माता दी ..

    जवाब देंहटाएं
  15. वाह!
    अद्भुत शांति मिली इसे पढकर।

    जवाब देंहटाएं
  16. NICE.
    --
    Happy Dushara.
    VIJAYA-DASHMI KEE SHUBHKAMNAYEN.
    --
    MOBILE SE TIPPANI DE RAHA HU.
    ISLIYE ROMAN ME COMMENT DE RAHA HU.
    Net nahi chal raha hai.

    जवाब देंहटाएं
  17. बही सुन्दर भाव रचना, माता के सभी विग्रह को समाहित करते हुए. कल्याणकारी और प्रेरक भी. बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  18. जै माता की..मा की कृपा सब पर हो... सुन्दर..

    जवाब देंहटाएं
  19. विजयादशमी पर आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  20. yeh vandana vandiniya hai,you are true poet.maa aap ki aur privar ki raksha kare.jai mata di.
    frm-prabodh sanker

    जवाब देंहटाएं
  21. भक्ति-भाव से परिपूर्ण सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  22. नौ दुर्गा के भक्ति भावों के साथ ही दसवें रूप में कन्या को मानने का सार्थक संदेश निश्चय ही सराहनीय है.उत्कृष्ट रचना.

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया