पेज

सोमवार, 8 अक्तूबर 2012

शुभ मुहुर्त

ना जाने कैसे रिवाज़ हैं
निकलवाते हैं हम तारीखें
कभी मुंडन की तो कभी ब्याह की
कभी गृहप्रवेश की तो कभी शुभ लग्न की
चिन्ता रहती है हमेशा
सब शुभ होने की
सब कार्य ठीक से सम्पन्न होने की
मगर भूल जाते हैं आवश्यक कार्य को
जिस कारण जन्म लिया
जिस कारण मानव तन मिला
कभी नही सोचा उस बारे मे
नही की कोई चिन्ता
नही चाहा कुछ ऐसा करना
आखिर क्यों?
क्या जरूरी नही है
मानव तन का सदुपयोग
क्या जरूरी नही है
हर पल का उपयोग
क्यों नही विचार किया
क्यों नही निकलवाया
वो शुभ मुहुर्त कभी
जब प्रस्थान करना होगा
मगर हाथ मे ना कुछ होगा
उससे पहले जो जरूरी
कर्म खुद के प्रति करना है
क्यों ना उसका विचार किया
क्यों नही निकलवाया
वो शुभ मुहुर्त कभी
जिसमे खुद से साक्षात्कार कर सकें
कुछ आत्मविचार कर सकें
आखिर कैसे भूल जाते हैं हम
अपने परम कर्तव्य को
गर जिसे यदि साध लें
तो ना जरूरत पडे
कोई भी शुभ मुहुर्त निकलवाने की
फिर हर पल , हर दिन , हर मुहुर्त शुभ ही शुभ हो………

17 टिप्‍पणियां:

  1. अति शुभ भाव से सराबोर रचना.

    जवाब देंहटाएं
  2. सार्थक संदेश देती रचना ... अब तो लोग जन्म भी शुभ मुहूर्त निकलवा कर देने लगे हैं :):)

    जवाब देंहटाएं
  3. शुभ सार्थक ...सुंदर रचना ....!!
    शुभकामनायें वंदना जी ...!!

    जवाब देंहटाएं
  4. इतना ही सोच लें तो क्या बात ..अब तो बच्चे को जन्म भी मुहूर्त देखकर दिया जाता है.दुनिया आगे जा रही है या पीछे समझ में नहीं आता.

    जवाब देंहटाएं
  5. मृत्यु भी एक उत्सव है,आत्मा परमात्मा का मिलन...मुहूर्त तो निकालना ही चाहिए

    जवाब देंहटाएं
  6. दुर्गुणों से मुक्ति और सदगुणों का विकास आत्म साक्षात्कार के जरिये ही किया जा सकता है. इसके बगैर अपने जीवन के मकसद को नहीं समझा जा सकता. बहुत अहम् सन्देश दिया है आपने इस कविता के जरिये. आप बधाई का पात्र हैं.

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सशक्त रचना है लेकिन अनुनासिक की अनदेखी ने फिर रुला दिया हर जगह नहीं कहीं नहीं नहीं ,नहीं नहीं नहीं .....नही न लिखो प्लीज़ !कर्म की और सहज प्रेरित करती सोच को धक्का देती रचना .

    ram ram bhai
    मुखपृष्ठ

    मंगलवार, 9 अक्तूबर 2012
    प्रौद्योगिकी का सेहत के मामलों में बढ़ता दखल (समापन किस्त )

    जवाब देंहटाएं
  8. har muhurat shbh hee hota hai....hum log hee usey ashubh bana dete hain....andhvishvaason mein pad ke!

    जवाब देंहटाएं
  9. शुभ समय पर पढ़ी गई कविता


    अपनी दुनिया अपने ही लोग बस वहम में जीते और वहम में दम थोड़ देते है :)))

    जवाब देंहटाएं
  10. ्मन चंगा तो कठौती में गंगा
    उसके लिए हर मुहूर्त शुह है।

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया