पेज

शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

घायल यादें

बेल बूँटों सा 
टाँका था कभी 
यादों को
दिल की 
उजली मखमली 
चादर पर
बरसों बाद जो
तह खोली
तो वक्त की
गर्द में दबे 
बेल बूँटे अपना
रंग खो चुके थे
सिर्फ बेरंग,
मुड़ी - तुड़ी
कटी- फटी सी
यादें अपने
घावों को
सहलाती मिलीं

30 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत खूब ....सुभानाल्लाह .....एक बात कहूँगा वंदना जी...आपका बात कहने का एक अलग अंदाज़ है, जैसे हेमंत कुमार छोटे-छोटे शब्दों में गाते थे...क्योंकि और गायकों की तरह वो लम्बी साँस में नहीं गा पाते थे ...पर उन्होंने अपनी कमी को ही अपनी खूबी बना लिया......इसी तरह आप भी छोटे-छोटे शब्दों के रूप में एक अलग अंदाज़ में लिखती हैं....जैसे नज़्म लिखी जाती है |

    वंदना जी मैंने मुंशी प्रेमचंद जी को समर्पित एक नया ब्लॉग बनाया है , आपसे निवेदन है कृपया एक बार ज़रूर पधारे :-

    http://qalamkasipahi.blogspot.com/

    अगर ब्लॉग पसंद आये तो फॉलो करके उत्साह बढ़ाये.... धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. मुड़ी - तुड़ी
    कटी- फटी सी
    यादें अपने
    घावों को
    सहलाती मिलीं
    --
    बहुत बढ़िया!
    --
    घायल यादें वास्तव में ऐसी ही होती है!

    जवाब देंहटाएं
  3. "सिर्फ बेरंग,
    मुड़ी - तुड़ी
    कटी- फटी सी
    यादें अपने
    घावों को
    सहलाती मिलीं" बहुत सुन्दर भाव ! स्म्रितिया अक्सर बेरन्ग हो जाती है

    जवाब देंहटाएं
  4. बरसों बाद जो तह खोली तो वक्त की गर्द में दबे बेल बूटे अपना रंग खो चुके थे !

    बहुत उम्दा भाव वंदना जी !

    जवाब देंहटाएं
  5. कभी
    बेल बूँटों सा
    टाँका था
    यादों को
    दिल की संदूक में रखी
    उजली मखमली
    चादर पर

    बरसों
    बाद संदूक
    खोली
    तो वक्त की
    गर्द में दबी
    बेरंग
    होती चादर में
    मुड़ी - तुड़ी
    यादें अपने
    घावों को
    सहलाती मिलीं

    जवाब देंहटाएं
  6. बेल बूटों की तरह सहेजी यादों मे सिलवटें। बहुत सुन्दर कल्पना।

    जवाब देंहटाएं
  7. "अच्छी है" , "उम्दा भाव हैं " "गहरी बात कही"

    जवाब देंहटाएं
  8. सच में आपकी रचनाएँ तो दिल को छू लेती हैं...

    जवाब देंहटाएं
  9. सिर्फ बेरंग,
    मुड़ी - तुड़ी
    कटी- फटी सी
    यादें अपने
    घावों को
    सहलाती मिलीं
    oh! kitani gahari baat ...bahut acchi rachana!

    जवाब देंहटाएं
  10. बेहतरीन। लाजवाब।

    *** हिन्दी प्रेम एवं अनुराग की भाषा है।

    जवाब देंहटाएं
  11. बेहतरीन। लाजवाब।

    *** हिन्दी प्रेम एवं अनुराग की भाषा है।

    जवाब देंहटाएं
  12. सुंदर शीर्षक के साथ.... बहुत अच्छी व सुंदर कविता...

    जवाब देंहटाएं
  13. बेहतरीन कृति.. बहुत ही अच्छा लगा..

    जवाब देंहटाएं
  14. एक तो पुरानी और उसपे घायल ,क्या बात है

    जवाब देंहटाएं
  15. वंदना जी...

    यादें मन की गर मुरझायीं...
    लगती हैं की तुड़ी मुड़ी...
    उनको मन के भावों से...
    कर सकतीं फिर से हरी-भरी...

    आपकी हर कविता पहले से ज्यादा उम्दा होती है,

    सुन्दर कविता...

    दीपक....

    जवाब देंहटाएं
  16. बेहद ख़ूबसूरत और शानदार रचना लिखा है आपने! दिल को छू गयी हर एक पंक्तियाँ!

    जवाब देंहटाएं
  17. "बेल बूटे" क्या होता है ?
    कृपया इसका अर्थ बताएं तो मैं भी पूरा भाव समझ पाउँगा

    जवाब देंहटाएं
  18. vandana ji aaj aapki kafi rachnayen padhi aur unme khoti chali gayi ,bahut hi marmik prstuti hai jo har dil ko chhu jaye.........aabhar

    जवाब देंहटाएं
  19. @वन्दना जी
    कृपया मुझे "बेल बूटों" का मतलब बताएं
    मुझे सच में नहीं पता

    जवाब देंहटाएं
  20. bahut hi khubsurat rachna.....
    umdaah prastuti...
    mere blog par is baar..
    पगली है बदली....
    http://i555.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  21. क्या खूब कहा आपने... यादों की ऐसी नाजुक हालत देख कर दिल में टीस सी उठती है!

    जवाब देंहटाएं
  22. वन्दना दीदी नमस्कार! यादेँ धुंधली जरुर हो जाती हैँ, मगर अपने निशां कभी मिटने नहीँ देती। अति सुन्दर रचना, गहरे और गम्भीर भाव लिए हुए। आभार! -: VISIT MY BLOG :- तुम ऐसे मेँ क्यूँ रुठ जाती हो?............कविता को पढ़ने के लिए आप सादर आमन्त्रित हैँ।आप इस लिँक पर क्लिक कर सकती हैँ।

    जवाब देंहटाएं
  23. रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं !!

    exceelent

    जवाब देंहटाएं
  24. मैं यह जंजाल हमने भी महसूस किया।

    जवाब देंहटाएं
  25. kya kahun vandana ji ...
    yaade dil me bas jaati hai aur unhi yaado ke sahaare zindagi ko kaatna padhta hai ...

    shesh phir , abhi tabiyat bhi theek nahi hai ..

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया