पेज

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

कैसे मन मे बसंत हो?

एक रात की नीरवता
एक मन की व्यथा
एक ओस की बूँद
जीवन क्षण भंगुर
फिर कैसे नव निर्माण
संभव हो
कैसे  कोई स्पंदन हो
कैसे मन में  बसंत हो

एक ख्वाब का आलिंगन
एक अंधेरे का सूनापन
एक दर्द की पराकाष्ठा
खुद ही अपना तर्पण
फिर कैसे ज्योति
प्रज्वलित हो
कैसे अन्तस रौशन हो
कैसे मन मे बसंत हो


अव्यक्त से व्यक्त
होने की आतुरता
साकार को पाने की
तुच्छ लालसा
क्लिष्ट मन की
भीषण आकुलता
और राह अगम्य
फिर कैसे दिव्य दर्शन हो
कैसे आत्मावलोकन हो
कैसे मन मे बसंत हो

39 टिप्‍पणियां:

  1. कित्ती सुन्दर कविता....वसंत पंचमी तो बहुत प्यारा त्यौहार है..इसके साथ मौसम भी कित्ता सुहाना हो जाता है. वसंत पंचमी पर ढेर सारी बधाई !!

    _______________________
    'पाखी की दुनिया' में भी तो वसंत आया..

    जवाब देंहटाएं
  2. अक्सर पढता हूं जब उनको तो ,
    एक पसोपेश में पड जाता हूं ,ल
    ये उनके शब्दों का दर्द है या कि ,
    किसी के मन की व्यथा को पिरोया है ...

    वसंत आने की बधाई

    जवाब देंहटाएं
  3. बसंत पंचमी की शुभ कामनाएं.

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. एक ख्वाब का आलिंगन
    एक अंधेरे का सूनापन
    एक दर्द की पराकाष्ठा
    खुद ही अपना तर्पण
    फिर कैसे ज्योति
    प्रज्वलित हो
    कैसे अन्तस रौशन हो
    कैसे मन मे बसंत हो
    virah ka sajiv varnan

    जवाब देंहटाएं
  5. कैसे कोई स्पंदन हो
    कैसे अन्तस रौशन हो
    कैसे मन मे बसंत हो
    बहुत गहरे भाव , बहुत अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  6. भीषण आकुलता
    और राह अगम्य
    फिर कैसे दिव्य दर्शन हो
    कैसे आत्मावलोकन हो
    कैसे मन मे बसंत हो
    --
    सुन्दर रचना!
    बसन्त सामने हो तो आकुलता तो होगी ही!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सुन्‍दर भावों का बखूबी चित्रण किया है आपने इस अभिव्‍यक्ति में ..।

    जवाब देंहटाएं
  8. वंदना जी , बहुत पसंद आई ये रचना ...कैसे मन में वसंत हो ..

    जवाब देंहटाएं
  9. कैसे आत्मावलोकन हो , कैसे मन में वसंत हो...
    वेदना को शब्दों ने खूब समझाया ...

    जवाब देंहटाएं
  10. अव्यक्त से व्यक्त
    होने की आतुरता
    साकार को पाने की
    तुच्छ लालसा
    क्लिष्ट मन की
    भीषण आकुलता
    और राह अगम्य
    फिर कैसे दिव्य दर्शन हो
    कैसे आत्मावलोकन हो
    कैसे मन मे बसंत हो

    वसंत पंचमी की शुभकामनाएं,वंदना जी !

    जवाब देंहटाएं
  11. मन बसंत तो लाना होगा। बहुत सुन्दर कविता।

    जवाब देंहटाएं
  12. सुन्दर कविता...बहुत अच्छी रचना !
    बसंत पंचमी की शुभकामनाएं !!

    जवाब देंहटाएं
  13. एक ख्वाब का आलिंगन
    एक अंधेरे का सूनापन
    एक दर्द की पराकाष्ठा
    खुद ही अपना तर्पण
    फिर कैसे ज्योति
    प्रज्वलित हो
    कैसे अन्तस रौशन हो
    कैसे मन मे बसंत हो
    ...

    बहुत मर्मस्पर्शी रचना..सच है कैसे मन में वसंत हो...वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  14. वंदना जी,

    बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति|

    जवाब देंहटाएं
  15. हो रात की नीरवता
    रहे मन की व्यथा
    सच, ओस की बूँद
    जीवन क्षण भंगुर
    फिर भी नव निर्माण
    संभव है, स्पंदन है
    मन में ही तो वसंत है

    करें ख्वाब का आलिंगन
    दूर अंधेरे का सूनापन
    सहें दर्द की पराकाष्ठा
    खुद को कर अर्पण
    ज्योति प्रज्वलित कर
    कर अन्तस रौशन
    मन में ही तो वसंत है

    अव्यक्त से व्यक्त
    होने की आतुरता
    साकार को पाने की
    जीवट लालसा
    क्लिष्ट मन की
    भीषण आकुलता
    तभी राह गम्य है
    दिव्य दर्शन है
    आत्मावलोकन है
    मन में ही तो वसंत है

    जवाब देंहटाएं
  16. गहन अर्थों को समेटती एक खूबसूरत और भाव प्रवण रचना. आभार.
    आपको वसंत पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं!
    सादर,
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  17. बसंत पर सुन्दर प्रस्तुति...बधाई

    जवाब देंहटाएं
  18. बरसे यूँ ही अभिव्यक्ति-सुधा,हों भाव प्रबल,गहरे,अन्नत,
    जब जब पाठक रस पान करे, पतझर भी हो जाए बसंत !

    बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  19. वसंत पर इतनी मार्मिक और दिल को छू लेने वाली कविता पहले नहीं पढ़ी.. नए भाव की कविता है यह... दर्द, बेबसी.. प्रेम विरह.. आशा निराशा के हिंडोले में झूलती कविता मन को छू गई.. सुन्दर !

    जवाब देंहटाएं
  20. आपको एवं आपके परिवार को बसंत पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं.

    सादर

    समीर लाल
    http://udantashtari.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  21. अद्भुत रचना !
    बहुत ही खूबसूरती से विरह को कलमबद्ध किया हैँ ।
    बहुत बहुत आभार वन्दना जी ।

    जवाब देंहटाएं
  22. सुन्दर ! बहुत ही सुन्दर !!

    बहुत अच्छी लगी आप की ये रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  23. श्री अजय कुमारजी झा से पुरी तरह सम्मत.
    बसंतपंचमी की शुभकामनाओं सहित...

    जवाब देंहटाएं
  24. इस कविता में नागर जीवन की जटिलता, आपाधापी, संग्राम और इन सबसे अलग उम्‍मीद और आंकाक्षाओं की अपरंपार दुनिया है ।

    जवाब देंहटाएं
  25. बहुत ही सुन्‍दर भावों का बखूबी चित्रण बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  26. बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  27. बहुत सुंदर संवेदनशील भाव समेटे हैं वंदना जी ...........बसंतोत्सव की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  28. माँ सरस्वती को नमन........बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें आपको भी......

    जवाब देंहटाएं
  29. 'Sakaar ko pane ki tuchch lalsa'
    nahi nahi Vandanaji sakar ko pane ki lalsa to atiuttam lalsa hai.
    Aap ka bhav jagat anupam hai,abhivayakti dil ko chooti hai

    जवाब देंहटाएं
  30. 'कैसे मन में बसंत हो '
    जीवन की कशमकश और विसंगतियों को चित्रित करती बहुत ही प्रभावशाली भावपूर्ण रचना...
    आभार !

    जवाब देंहटाएं
  31. बसंत पर सुन्दर प्रस्तुति
    बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  32. ise bhi bhejo collection ke liye , bahutbahut bahut hi pyaari kavita , tumhe pata hai , jab tum bahut saare shabdo ka use nahi karti ho to kavita sundar ban jaati hai .. this is your speciality... ab gurugyaan ke liye kuch rupaye bhej do .

    anyway , one of your best love poems.. i will say that it is a collage of words, expressions , and mental images.

    very good
    thanks
    vijay

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया