पेज

सोमवार, 20 सितंबर 2010

एक मिनट

जब कोई 
कहता है 
रुकना  ज़रा
एक मिनट !
आह - सी 
निकल जाती है
ये एक मिनट
कितने सितम
ढाता  है 
ज़रा पूछो उससे 
जो इंतजार 
के पल 
बिताता है
इस एक 
मिनट में
वो कितने 
जन्म जी 
जाता है 

ये एक मिनट
किसी के लिए
एक युग बन 
जाता है 
और उस युग में
दिल ना जाने
कितने जन्म 
जी जाता है 
और हर जन्म 
किसी के 
 इंतज़ार में
गुज़र जाता है 
मगर वो 
एक मिनट
वहीं रुक 
जाता है

30 टिप्‍पणियां:

  1. "ये एक मिनट
    किसी के लिए
    एक युग बन
    जाता है
    और उस युग में
    दिल ना जाने
    कितने जन्म
    जी जाता है "
    वन्दना जी क्या कहु इस से अधिक कि आपने मेरे मन की कविता कह डाली... एक मिनट बहुत भारी होते है.. दो दिलो के लिये.. सुन्दर कविता...

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut hi behtareen rachna....
    sach mein intzaar to intzaar hai, chahe ek minut ka ho ya ek janam ka...

    जवाब देंहटाएं
  3. ज़रा पूछो उससे
    जो इंतजार
    के पल
    बिताता है
    इस एक
    मिनट में
    वो कितने
    जन्म जी
    जाता है
    बहुत ही सुंदर .... एक एक पंक्तियों ने मन को छू लिया ...

    जवाब देंहटाएं
  4. वाकई समय का अपना महत्त्व है और इसे सब को समझना चाहिए.
    बहुत अच्छी कविता.

    जवाब देंहटाएं
  5. ऐसा होता है एक मिनट .. सुंदर अभिव्‍यक्ति !!

    जवाब देंहटाएं
  6. पढ़ते हुए दिमाग कहीं खो गया था ... ऐसा एक मिनट अक्सर सभी ने महसूस किया होता है
    यहीं आकर सारे मानव मस्तिष्क एक हो जाते हैं .. पिन ड्रॉप साइलेंस की एक सीटी भी बजती है कईं बार
    इस रचना के लिए बहुत बहुत आभार
    बहुत अच्छा बांधा है शब्दों में आपने इस एक मिनट को
    जिसे महसूस करना हो ... बस इस रचना को पढने के लिए एक मिनट दो

    जवाब देंहटाएं
  7. पढ़ते हुए दिमाग कहीं खो गया था ... ऐसा एक मिनट अक्सर सभी ने महसूस किया होता है
    यहीं आकर सारे मानव मस्तिष्क एक हो जाते हैं .. पिन ड्रॉप साइलेंस की एक सीटी भी बजती है कईं बार
    इस रचना के लिए बहुत बहुत आभार
    बहुत अच्छा बांधा है शब्दों में आपने इस एक मिनट को
    जिसे महसूस करना हो ... बस इस रचना को पढने के लिए एक मिनट दो

    जवाब देंहटाएं
  8. यह एक मिनट
    वाकई बहुत मुश्किल है इस एक मिनट को काट पाना.
    वाह!

    जवाब देंहटाएं
  9. वंदना जी मैं भी एक मिनट में आता हूं..चलिए मैं अपनी बात कहकर ही जाता हूं नहीं तो सदियां बीत जाएंगीं। इसका उल्‍टा भी होता है ऐसे ही किसी एक मिनट के लिए हम घंटों नहीं सालों तक इंतजार करते हैं। और जब वह मिनट आता है तो पता ही नहीं चलता कि कब बीत गया।

    जवाब देंहटाएं
  10. sirf ek minat- namaste ji , dil se namaste ji sirf ek minat ka samay dijiye hardik dhanyabad !bahut bahut hardik dhanybad !ek minat samay dene ke liye
    arganikbhagyoday.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  11. is ek minat mein jo bhi padha wo sada yaad rahega ....bahut shaandar rachna!behtarin abhivyakti

    जवाब देंहटाएं
  12. सच है यह एक मिनट न जाने क्या क्या ख़याल ले आता है मन में ..बहुत सटीक रचना ...

    आपकी यह रचना कल के साप्ताहिक काव्य मंच ....चर्चा मंच पर ली जा रही है ..शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  13. मगर वो
    एक मिनट
    वहीं रुक
    जाता है
    --
    बहुत ही भावपूर्ण रचना!
    --
    पूरी रचना में सुन्दर गवेषणा निहित है!

    जवाब देंहटाएं
  14. सच में .....यह एक मिनट जान निकाल देता है...

    जवाब देंहटाएं
  15. सापेक्षता सिद्धांत को व्याख्यायित करती कविता -क्या खूब !

    जवाब देंहटाएं
  16. एक युग बन
    जाता है
    और उस युग में
    दिल ना जाने
    एक मिनट का यह भावमयी पोस्ट बहोत ही अच्छा लगा......धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  17. आने वाले पल,
    जाने वाला है,
    हो सके तो इसमें,
    ज़िंदगी बिता दो,
    पल ये जो जाने वाला है,
    आने वाला पल,
    जाने वाला है...

    जय हिंद...

    जवाब देंहटाएं
  18. जनाब ग़ालिब ने ठीक ही फरमाया है .........

    उम्र-ए-दराज मांग कर लाए थे चार दिन ,
    दो आरजू में कट गए दो इंतजार में .

    जवाब देंहटाएं
  19. सही कहा इन्तेज़ार का एक मिनट एक युग की तरह बीतता है और मिलन का एक युग एक मिनट की तरह...
    बेहतरीन रचना.
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  20. अच्छा विश्लेषण किया इस एक मिनट के इंतज़ार का.
    सुंदर अभिव्यक्ति.

    जवाब देंहटाएं
  21. ये एक मिनट
    किसी के लिए
    एक युग बन
    जाता है
    और उस युग में
    दिल ना जाने
    कितने जन्म
    जी जाता है "

    दिल को छू लेने वाली रचना
    बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  22. ये एक मिनट
    कितने सितम
    ढाता है
    ज़रा पूछो उससे
    जो इंतजार
    के पल
    बिताता है
    इस एक
    मिनट में
    वो कितने
    जन्म जी
    जाता है

    Waah waaah kyaa darshnik andaaz aaj dikhlaaya hai aapne Vandana ji. Samay bada bewafa hai, rahasymayi hai. kabhi - kabhi yah ek minut bhari pad jaata hai aur kabhi ek poora ka poora yug bhi bahur kam. yah to ehsaas karne ki baat hai. Samvedansheelta ka bahur jabardast prashn hai yah. Badhaii .........

    जवाब देंहटाएं
  23. waah vandana Di !barhia...waisa hi thought hai ye jaisa maine kaha tha ! hai na?

    जवाब देंहटाएं

अपने विचारो से हमे अवगत कराये……………… …आपके विचार हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं ………………………शुक्रिया