पेज

मेरी अनुमति के बिना मेरे ब्लॉग से कोई भी पोस्ट कहीं न लगाई जाये और न ही मेरे नाम और चित्र का प्रयोग किया जाये

my free copyright

MyFreeCopyright.com Registered & Protected

मंगलवार, 20 मार्च 2012

पुस्तक मेला ………एक विमर्श


अब मिलिए मेरे दिमाग में घुमते उन प्रश्नों से जो पुस्तक मेले की उपज हैं साथ ही फेसबुक पर काफी गंभीर विमर्श भी हुआ ..........जैसा वादा किया था अब आगे का हाल जानिए .............

इस लिंक पर पुस्तक मेले का सफ़र पढ़ा तो जो विचार इतने दिनों से दिमाग में चकरघिन्नी बनकर घूम रहे थे उन्हें शब्द मिल गए या कहिये कहने का मौका मिल गया .



www.jankipul.कॉम








इस लिंक पर तो थोड़े में ही अपने विचार रखे मगर फेसबुक के पुस्तक मित्र


पेज पर काफी गंभीर विमर्श हुआ उसका कुछ अंश इस प्रकार है :




जब से पुस्तक मेले से होकर आयी हूँ एक प्रश्न घूम रहा है ………जब सब प्रकाशक चाहे छोटा हो या बडा ये कहते हैं कि --------


1) हिंदी का बाज़ार छोटा है वहाँ कोई स्कोप नही है तो फिर ये छप कैसे रहे हैं? 
2) दूसरी बात सबका कहना है कविता तो कोई पढता ही नही जब ऐसा है तो इतनी दया दृष्टि किसलिये और किस पर? 

आज तो बल्कि ये हो रहा है कि लेखक से ही पैसा लिया जाता है छापने का और उसे कुछ प्रतियाँ देकर इतिश्री कर ली जाती है फिर उसकी किताबें बिकें या नहीं उनको बाज़ार मिले या नहीं किसी को कोई फ़र्क नही पडता और प्रकाशक अपने अगले शिकार पर निकल पडता है ऐसे मे कहां लेखक से न्याय हुआ? इस तरह के कुछ गंभीर विषय हैं जो चाहते हैं कि उन पर भी ध्यान दिया जाये और नये लेखकों को प्रकाशक और बाज़ार दोनो मिले क्योंकि प्रतिभायें आज भी हैं मगर उन्हे फ़लने फ़ूलने के लिये समुचित वातावरण नही मिल रहा। सिर्फ़ कोरा व्यावसायिक दृष्टिकोण बनकर रह गया है ।

ये आज का सच है कि जो बिकता है सिर्फ़ वो ही छपता है अपनी शर्तों पर बाकि जो 

लोग छप रहे हैं वो सिर्फ़ खुद अपना घर फ़ूंक तमाशा देख रहे हैं ……आप ही बताइये 

इसे क्या कहा जाये ……जब लेखक से पैसे लेकर उसे छाप दिया जाये कुछ प्रतियाँ 

उसे देकर काम की इतिश्री कर ली जाये क्योंकि ये आजकल के प्रकाशकों का ही 

कहना है कि आजकल कविताओं की मांग नही है इसलिये हम नही छापते तो क्या 

समझा जाये इस बात का मतलब? अगर कविताओं की मांग नही है तो क्यों उनके 

स्टाल पर कविताओं की किताबें लगी हैं और क्यों किताबे छप रही हैं कविताओं 

की…………इसका साफ़ मतलब है कि प्रकाशक लेखक को कोई रियायत या 

मुनाफ़ा नही देना चाहता ना ही उसे बेस्टसेलर की श्रेणी मे लाना चाहता है ………हाँ 

कोई चेतन भगत जैसा यदि खुद ही अपना प्रोमोशन करे तो हर कोई उसे अपने रैक 

मे रखना चाहेगा मगर आम लेखक को नही …………सिर्फ़ अपनी स्वार्थसिद्धि की 

वजह से ………वैसे भी सभी जानते हैं कि छपाई कितने मे हो जाती है मगर उससे 

कितने गुना ज्यादा मांगा जाता है लेखकों से खासतौर पर नये लेखकों से .......ये भी 

सबको पता है तो कमाई तो प्रकाशक की वहीं हो जाती है तो बताइये ज़रा वो क्यों 

बाज़ार का रुख करेगा …………और लेखक या कवि पर मेहनत करेगा ………

उसका धंधा तो चल रहा है ना और नया लेखक बेवकूफ़ बन रहा है .

लोग कहते हैं आज खुद को छपवाने वाले लेखकों की भीड़ बढ़ रही है मगर अच्छा लेखन कम नज़र आ रहा है इसलिए ऐसा हो रहा है मगर देखा जाये तो ---------

शब्दो के जोड तोड से किया गया लेखन सिर्फ़ शब्दों तक ही सीमित रहता है और जो

 दिल से निकले और सीधा दूसरे के दिल तक पहुँचे और एक जगह बना ले मेरे 

ख्याल से तो एक लेखक के लिये वो ही उसका सबसे बडा पारिश्रमिक होता है 

………जब लेखक स्वान्त:सुखाय लिख रहा होता है तो वहाँ उसके दिल से ही शब्द 

निकलते हैं लेकिन जब लेखक किसी विधा मे बंधकर लिखता है तो उसे उसकी 

सीमाओं मे बंधकर लिखना पडता है तो आप खुद समझ सकते हैं कि उसमे वो भाव 

कहाँ आ सकते हैं जबकि दिल से तो सीधे भाव उतरते हैं और दिल तक पहुंचते हैं 

………आपकी बात मानती हूँ कि भीड बढ रही है मगर ये भी दर्शा रही है कि 

कितनी प्रतिभा है जिसे नकारा जा रहा है जिसे उसका उचित स्थान नही मिल रहा 

………वैसे आज ये ट्रेंड बनता जा रहा है कि लेखक से मुफ़्त मे उसका लेखन लिया 

जाये और जब इतने लेखक होंगे तो सभी अपनी पहचान पाने के लिये कोई ना कोई 

राह अपनायेंगे जिस वजह से उनका दोहन हो रहा है ये मानती हूँ मगर इसके लिये 

हमारे वरिष्ठ साहित्यकार भी दोषी हैं यदि वो थोडा सहयोग करें तो नयी प्रतिभा को 

उभरने से कोई नही रोक सकता ………वो यदि चाहें तो अपने साथ एक नयी 

प्रतिभा को भी स्थान देने के लिये यदि प्रकाशक को बाध्य करें तो एक नया ट्रेंड शुरु 

हो और एक नयी दृष्टि सबमे व्याप्त हो और प्रतिभासमपन्न लेखकों को उनका स्थान 

मिल सके ……मगर स्थापित साहित्यकारों मे से कोई भी अपने वर्चस्व पर आघात 

नही चाहता और एक नयी पहल करने की कोशिश नही करता जिस कारण भी ये 

समस्या बनी है।

अब देखिये बोधि प्रकाशन जैसे प्रकाशन भी हैं ना जो कम से कम पैसे मे किताबें छाप रहे हैं और उनका प्रोमोशन भी कर रहे हैं मगर ऐसे सिर्फ़ चंद प्रकाशन मुश्किल से ही मिलेंगे ………अभी इनकी पुस्तक "स्त्री होकर सवाल करती है" 327 पेज हैं इसमे और महज 100 रुपये की…………एक मोटी सी बात यदि सोची जाये तो इतने कम रेट मे इतने पेज की किताब कहाँ मिलती है और इसमे भी थोडा बहुत तो उन्होने भी कमाई का हिस्सा रखा होगा ना अर्थात थोडा लाभ तो चाहिये ना उन्हे भी ……यूं ही तो नही दानखाते मे इतना काम किया जायेगा और ये उनका हक भी बनता है ………मगर देखिये यहाँ उन्होने किसी भी लेखक से पैसे नही लिये………बल्कि फ़ेसबुक के नये नये लेखकों को प्रकाशित करने का जो रिस्क उठाया है वो बेहद सराहनीय है साथ ही अपनी तरफ़ से एक एक प्रति भी सबको उपलब्ध करवाई उसके अतिरिक्त चाहिये तो पैसे देकर मंगाई जा सकती है  …………जब वो ऐसा कर सकते हैं तो बाकि के प्रकाशक क्यों नही…………इसका मतलब साफ़ है …………इस कार्य मे लाभ भी है और मांग भी है बस सिर्फ़ और सिर्फ़ अपनी स्वार्थसिद्धि के लिये कुछ लोगों ने इस कार्य को बदनाम कर दिया है ………अगर बोधि प्रकाशन जैसे प्रकाशन आगे आयें तो जरूर एक बार फिर लेखक अपनी पहचान बनाने मे कामयाब हो सकेंगे और पाठकों को भी एक नया वर्ग नयी सोच के साथ मिल सकेगा जो अभी तक कुछ स्वार्थियों की वजह से सामने आने मे खुद को असमर्थ पा रहा है ।


लोग कहते हैं कि आज अतुकांत कविताओं के कारण हर ऐरा गैरा कवि बन जाता है 

 अपनी किताबें छपवाकर खुद ही बाँट रहा है जिससे माहौल की गंभीरता ख़त्म हो 

गयी है और अच्छी किताबें या अच्छे लेखक भी उसकी जद में आ गए हैं .


क्या सभी अतुकांत कवितायें खराब हैं? ऐसा तो नही है ना और इसका सबसे बढिया 

उदाहरण बोधि प्रकाशन की :स्त्री होकर सवाल करती है : पुस्तक है ………जो इस 

बात को सिद्ध करती है कि अगर प्रकाशक चाहे तो अर्श पर बैठा सकता है और ना 

चाहे तो फ़र्श पर …………और निस्वार्थ कार्य का बोधि प्रकाशन से बढिया उदाहरण 

अभी तक तो मेरी आंखो के आगे से गुजरा नही ………दूसरी बात नये लोगों को 

प्लेटफ़ार्म दिया जिसमे पता भी नही था कि इसका हश्र क्या होगा ………बिकेगी भी

 या नहीं फिर भी प्रकाशक ने रिस्क लिया और वो इस पर कामयाब उतरे जो ये 

सिद्ध करता है कि कविताओं का बाज़ार तो आज भी विस्तृत है मगर जब तक कोई 

जौहरी ना मिले हीरा भी कांच ही रहता है ……………यही मेरा कहना है कि अच्छे 

लेखक भीड मे खो रहे हैं उन्हे उनकी पहचान नही मिल पा रही है जो साहित्य का 

दुर्भाग्य है ।


यूँ तो पुस्तक मेला हर दूसरे साल आता रहेगा और ऐसे ना जाने कितने प्रश्न छोड़कर 

जाता रहेगा अब ये आज के साहित्यकारों का फ़र्ज़ बनता है कि वो साहित्य के 

आकाश पर नवागंतुकों के लिए भी जगह बनाएँ और एक नई मुहीम , एक नई 

चेतना का जागरण कर एक नया उदाहरण पेश करें ताकि आगे आने वाली पीढियां 

और समाज उनके कृत्य के लिए उनका सदा ऋणी रहे . प्रकाशकों और नए लेखकों 

के बीच एक ऐसे पुल का निर्माण करें जहाँ से नयी राहें प्रशस्त हो सकें .





शुक्रवार, 16 मार्च 2012

लम्हों को जो कैद किया अफ़साना नया बन गया ……पुस्तक मेले के सफ़र मे

दोस्तों ,
२५ फरवरी एक यादगार लम्हा बनकर यादों में कैद हो गयी चलिए आपको ले चलती हूँ अपने उस सफ़र पर 
पुस्तक मेला -----2012

सबसे पहला पड़ाव ..........हिंद युग्म 

 चेहरे कैसे खिल गए
ब्लॉगर जो मिल गए 





मैडम जी एक नज़र इधर भी   

मस्ती भरा है समां 
सबका है अन्दाज़-ए-अदा और 

किस किस का ख्याल रखें

कुर्बान जायें इस मुस्कान पर 
 गोपियों मे फ़ंस गया कृष्ण कन्हैया ……चारो तरफ़ गोपियाँ
 ओये होये क्या अन्दाज़ है
 तीन दिग्गज………अरे अरे दिग्गी राजा नही :)

सोये जाओ सोये जाओ विमोचन का आनन्द लिये जाओ

तुम मुझे देख कर फोटो खींचते रहो 
मैं तुम्हें देखकर फोटो खींचता रहूँ 
विमोचन के दृश्य  
संबोधित करते  
 यहाँ ज़िन्दगी का सबब समझ आया 

जब एक झोंके ने दामन उडा डाला

 उस दिन २५ फरवरी २०१२ पुस्तक मेले में 
काफी लोग "इमरोज" के हस्ताक्षर ले रहे थे 
अपनी किताबों पर ...........
मगर मैं ना ले सकी ........कहाँ लेती ?


मैंने वो तख्तियां बनाई ही नहीं जिन पर कुछ लिखा जा सके .............
जाने क्यूँ लोग मोहब्बत के हस्ताक्षर लेते हैं.............

क्या सच में मोहब्बत के भी कोई हस्ताक्षर होते हैं ?

मोहब्बत मोहब्बत से मिल गयी और जज़्ब हो गयी …अब शब्द कहाँ ? 


 यादों की धरोहर बन गया 

लम्हा जो उम्र मे बदल गया




और यहाँ आकर सारी कायनात थम गयी 
शायद ज़िन्दगी मिल गयी 
कुछ लम्हों में सिमट गयी 


ये था पहले दिन के सफ़र की कुछ झलकियाँ 



पहले दिन सिर्फ मिलना मिलाना हुआ और हम खाली हाथ घर आ गये 
लगा कि ये तो गलत हुआ कुछ मनपसंद किताबें भी नहीं देख पाए सिर्फ विमोचन और सबसे मिलने में ही दिन निकल गया तो फिर दूसरे दिन फिर अपनी बेटी के साथ गयी और कुछ मनपसन्द किताबें लेकर आई तब जाकर कुछ सुकून आया 



 ये देखिये आराम फरमाते नींद का लुत्फ़ उठाते 
प्रकाशक ब्लॉगर अरुण राय जी 
अब ऐसा सुनहरी मौका हम कैसे छोड़ते 
सो कैमरे में कैद कर लिया 

तो दोस्तों ये तो था दो दिन का सफ़र मगर इस सफ़र में भी बहुत कुछ सीखने और जानने को मिला साथ ही कुछ प्रश्न मन में छोड़ गया 
अब ये पोस्ट काफी बड़ी हो जाएगी इसलिए उसका जिक्र अगली पोस्ट में करुँगी .

मंगलवार, 13 मार्च 2012

साहित्य और सफेदी ........मेरी नज़र में


साहित्य और सफेदी 
 दोस्तों
अभी प्रेम जनमेजय जी ने फेसबुक पर नयी दुनिया में प्रकाशित अपना ये व्यंग्य आलेख "साहित्य और सफेदी"  लगाया है और चाहते थे कि सब अपनी राय रखें मगर उनके आलेख  को तो मैं नहीं पढ़ पाई क्यूँकि उसके फोंट्स बड़े नहीं हो पा रहे थे मगर उनके शीर्षक ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया और उन्हें मैंने अपने ये विचार प्रेषित किये  हैं ..........अब पता नहीं सही हैं या नहीं मगर ये मेरी एक सोच है और यदि ऐसा होने लगे तो भविष्य में साहित्य का अपना एक अलग मुकाम होगा ऐसा मेरा सोचना है ...............


मुझे नही पता आपने इसमे क्या कहा …………आप हैं साहित्य के पुरोधा , एक सशक्त हस्ताक्षर तो आपसे  सिर्फ़ इतना ही कहना चाहूँगी कि साहित्य और सफ़ेदी शीर्षक से जो मुझे समझ आया वो ये कि शायद ये हमारे वरिष्ठ साहित्यकारों की ही देन है जो आज साहित्य मे सफ़ेदी दिखायी दे रही है ………आप जानना चाहेंगे कि कैसे? तो उसका जवाब है कि जब वरिष्ठ साहित्यकार जब एक मुकाम पर पहुंच जाते हैं कम से कम तब तो आने वाले नये लेखकों को , कवियों को प्रोत्साहित करें ताकि वो भी साहित्य जगत मे अपना योगदान दे सकें मगर हमारे देश के साहित्य का ये दुर्भाग्य ही रहा है कि जितने भी साहित्यकार कम से काम आज जो हो रहे हैं वो सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने वर्चस्व के लिये ही जी रहे हैं और छोटे या नये लेखकों को प्रोत्साहन तो दूर उनकी एक से एक उम्दा रचनाओं को भी जल्दी नही सराहते जबकि अन्दर से जानते हैं कि शायद उनसे भी उम्दा और बेहतर लेखन है क्योंकि कहीं ना कहीं उन्हे डर रहता है कि कहीं वो उनसे आगे ना निकल जाये या उनका जो वर्चस्व कायम है वो ना छिन जाये…………अगर कोई किसी को थोडा बहुत प्रोत्साहित कर भी रहा है तो किसी ना किसी के कहने पर या किसी के किसी उपकार के नीचे दबे होने के कारण मगर वास्तव मे सच्चा साहित्यकार तो वो ही होता है जो ना केवल अपना बल्कि अपने साथ दूसरों को भी साथ लेकर चले…………मै तो यही कहूँगी कि उसे चाहिये अपनी एक पुस्तक छपवाने के साथ प्रकाशक से कहे कि एक नये कवि या लेखक की भी साथ मे एक पुस्तक प्रकाशित करे तो कैसे ना आने वाला वक्त बदलेगा क्योंकि स्थापित साहित्यकार तो हमेशा बिकता है तो इसलिये वो छपता है मगर नये के लिये कोई हाथ नही लगाना चाहता फिर चाहे उसमे कितनी भी संभावनायें हों ………यदि स्थापित साहित्यकार इस दिशा मे एक नयी पहल करें तो साहित्य पर कभी सफ़ेदी नही छा सकती और वक्त के इतिहास मे ये उदाहरण स्वर्ण अक्षरों मे जरूर लिखा जायेगा ऐसी मुझे उम्मीद है…………कुछ अन्यथा कहा हो तो माफ़ी चाहती हूँ जो आजकल देख रही हूँ उसी के बारे मे लिखा है .



बाल रंगने याना रंगने से ज्यादा जरूरी है कि आज के साहित्यकारों को 

अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो और समाज के विकास मे अपना 

योगदान दे सकें …………वैसे भी साहित्यसमाज का ही दर्पण होता 

है…………अब ये आज के इन साहित्यकारों पर है कि ये कैसा समाज 

देंगे आने वाली पीढियों को..............



तो बताइये दोस्तों क्या मैने कुछ गलत कहा? क्या ऐसा होना संभव है? 

या ऐसी पहल की जानी चाहिये?


सोमवार, 12 मार्च 2012

ब्लोगर ने मचाया धमाल जर्मनी मे

दोस्तों
आप सब के लिए गर्व की बात है कि अपना स्टार बल्लेबाज उर्फ़ महफूज़ मियां ने वो कारनामा किया है जो हम आप स्वप्न में ही सोचते हैं . इतने वक्त से लगे हैं हम सब ब्लोगर मगर वहीँ के वहीँ हैं और उधर महफूज़ ने न केवल अपने देश बल्कि विदेशों में भी अपने लेखन से धाक जमा ली है जिसका ताजातरीन उदाहरण ये है कि उनकी लिखी कविता को जर्मनी में पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है और ये किसी भी भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात है और मुझे तो बेहद ख़ुशी हो रही है कि वो महफूज़ हम सबकी ज़िन्दगी का एक हिस्सा है . हाँ , हम सब कह सकते हैं कि महफूज़ को हम जानते हैं और ये ही बात हम सब के लिए भी किसी गौरव से कम नहीं . आखिर ब्लोगर जाति के सम्मान की बात है भई :))))))))


वैसे इससे पहले भी महफूज़ ऐसा ही कारनामा कर चुके हैं जिसके बारे में हम सभी जानते हैं कि उनकी एक कविता अमेरिका में एक कंपनी ने टी-शर्ट पर छापी थी ......बस इसी तरह आगे बढ़ते जाओ :)))



लीजिये हिंदुस्तान में छपी उनकी खबर देखिये और उनके द्वारा प्रेषित सूचना में सराबोर होइए ……


महफूज़ के ही शब्दों में ..........


My NEWS IN HINDUSTAN (11/03/2012)

----------------------------
आप सबको बताते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि मेरी एक इंग्लिश कविता जर्मनी में प्रकाशित हुई है... जो कि स्कूल पाठ्यक्रम में... भी ऐड हुई है..... यह ख़बर मैंने बहुत पहले सिर्फ Khushdeep Sehgal खुशदीप भैया को बता दी थी... लेकिन ... Authoritative परमिशन नहीं थी ...इसीलिए किसी को बताया नहीं... आप सबको यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है.... कि मेरी एक किताब Penguin Publisher से जल्द ही प्रकाशित होने वाली है... जिसका विमोचन सितम्बर में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल करेंगे... मेरी किताब पब्लिश होने के लिए उसमें सबसे बड़ा मोटिवेशन मुझे खुशदीप भैया से मिला है.... मुझे डेढ़ साल पहले खुशदीप भैया ने सजेस्ट किया था... और उन्ही के सजेशन पर मैंने स्ट्रेटेजी अपनाई थी... बाद में यह ख़बर मैंने पाबला जी,Suman Motiani सुमन मोटिआनी जी (यह ब्लॉगर नहीं हैं) और अपने मित्रPawan Kumarपवन भाई (नजरिया ब्लॉग) को भी बताई...... जर्मन सरकार से वीज़ा भी जल्द ही मिलने वाला है... सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं.... उम्मीद है कि मई में जर्मनी जाना होगा.... बहुत जल्दी ही इसी सिलसिले में ग्रैंड पार्टी डेल्ही में करने वाला हूँ और इसकी सूचना Anju Choudhary अंजू जी और Sunita Shanoo सुनीता दी से कंसल्ट कर के आप सबको दूंगा... बहुत जल्दी में हूँ फिलहाल.... अब चलता हूँ....

आप सब स्नेह और प्यार ऐसे ही बनाये रखिये...



महफूज़ को हम सबकी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी 

बधाइयाँ ...............इसी तरह सफलता की 
 सीढियां चढ़ते जाओ और 

देश , ब्लोगर्स और अपना नाम रौशन करते जाओ यही कामना करती हूँ .




पूरा आलेख आप फोटो पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं .........:))))))))

गुरुवार, 8 मार्च 2012

महिला दिवस और स्त्री सशक्तिकरण


महिला दिवस और स्त्री सशक्तिकरण

कितना सुन्दर लगता है ना जब हम सुनते हैं आज महिला दिवस है , स्त्री सशक्तिकरण का ज़माना है , एक शीतल हवा के झोंके सा अहसास करा जाते हैं ये चाँद लफ्ज़ . यूँ लगता है जैसे 
सारी कायनात को अपनी मुट्ठी में कर लिया हो और स्त्री को उसका सम्मान और स्वाभिमान वापस मिल गया हो और सबने उसके वर्चस्व को स्वीकार कर लिया हो एक नए जहान का निर्माण हो गया हो ...............कितना सुखद और प्यारा सा अहसास !

पर क्या वास्तव में दृश्य ऐसा ही है ? कहीं परदे के पीछे की सच्चाई इससे इतर तो नहीं ? 

ये प्रश्न उठना स्वाभाविक है क्योंकि हम सभी जानते हैं वास्तविकता के धरातल पर कटु सत्य ही अग्निपरीक्षा देता है और आज भी दे रहा है . स्त्री मुक्ति, स्त्री दिवस , महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारे बनकर रह गए हैं . वास्तव में देखा जाये तो सिर्फ चंद गिनी चुनी महिलाओं को छोड़कर आम महिला की दशा और दिशा में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है फिर चाहे वो देशी हो या विदेशी . विश्व पटल पर महिला कल भी भोग्या थी आज भी भोग्या ही है सिर्फ उसकी सजावट का , उसे पेश करने का तरीका बदला है . पहले उसे सिर्फ और सिर्फ बिस्तर की और घर की शोभा ही माना जाता था और आज उसकी सोच में थोडा बदलाव देकर उसका उपभोग किया जा रहा है , आज भी उसका बलात्कार हो रहा है मगर शारीरिक से ज्यादा मानसिक . शारीरिक तौर पर तो उसे विज्ञापनों की गुडिया बना दिया गया है तो कहीं देह उघाडू प्रदर्शन की वस्तु और मानसिक तौर पर उसे इसके लिए ख़ुशी से सहमत किया गया है तो हुआ ना मानसिक बलात्कार जिसे आज भी नारी नहीं जान पायी है और चंद बौद्धिक दोहन करने वालों  की तश्तरी में परोसा स्वादिष्ट पकवान बन गयी है जिसका आज भी मानसिक तौर पर शोषण हो रहा है और उसे पता भी नहीं चल रहा . 

 सोच से तो आज भी स्त्री मुक्त नही है ………आज भी वो प्रोडक्ट के रूप मे इस्तेमाल हो रही है अपने स्वाभिमान को ताक पर रखकर ………उसने सिर्फ़ स्वतंत्रता को ही स्त्री मुक्ति के संदर्भ मे लिया है और उसका गलत उपयोग ज्यादा हो रहा है सार्थक नही.जिस दिन स्त्री इस बात को समझेगी कि उसके निर्णय पर दूसरे की विचारधारा हावी ना हो और वो खुद अपने निर्णय इतनी दृढता से ले सके कि कोई उसे बदलने को मजबूर ना कर सके…तभी सही मायनो मे स्त्री मुक्ति होगी और आज भी स्त्री कही की भी हो कहीं ना कहीं पुरुष के साये के नीचे ही दबी है ……एक मानसिक अवलंबन की तरह वो पुरुष पर ही निर्भर है जिससे उसे खुद को मुक्त करना पडेगा तभी वास्तविक स्त्री मुक्ति होगी ………अपने लिये नये पायदान बनाये ना कि पुरुष के ही दिखाये मार्ग पर चलती जाये और सोचे कि मै मुक्त हो गयी स्वतंत्र हो गयी फिर चाहे वो इस रूप मे भी उसका इस्तेमाल ही क्यों ना कर रहा हो…………उसे पहल तो करनी ही होगी अपनी तरह क्योंकि इसका बीडा जब तक एक नारी नही उठायेगी तब तक उसके हालात सुधरने वाले नही………अब सोच को तो बदलना ही होगा और ये काम स्वंय नारी को ही करना होगा ………जब तक संपूर्ण नारी जाति की सोच मे बदलाव नही आ जाता तब तक कैसे कह दें स्त्री मुक्त हुई………अपनी मुक्ति अपने आप ही करनी पडती है………  उसे सिर्फ़ विज्ञापन नही बनना है , अपना दोहन नही होने देना है आज ये बात स्त्री को समझनी होगी , अपनी सोच विकसित करनी होगी और एक उचित और विवेकपूर्ण निर्णय लेने मे खुद को सक्षम बनाना होगा ना कि कोई भी स्त्री मुक्ति के नाम पर कुछ कहे उसके पीछे चलना होगा…………जहाँ तक स्त्री का एक दूसरे के प्रति व्यवहार है उसके लिये यही कहा जा सकता है जब सोच मे इस हद तक बदलाव आ जायेगा तो व्यवहार मे अपने आप बदलाव आयेगा………जब तक सोच ही रूढिवादी रहेगी तब तक स्त्री स्त्री की दुश्मन रहेगी 
जब तक सोच में बदलाव नहीं आएगा फिर चाहे स्त्री हो या पुरुष या समाज या देश तब तक किसी भी महिला दिवस का कोई औचित्य नहीं . आज जरूरत है एक स्वस्थ समाज के निर्माण की , एक सही दिशा देने की और स्त्री को उसका स्वरुप वापस प्रदान करने की  और इसके लिए उसे खुद एक पहल करनी होगी अपनी सोच को सही आकार और दिशा देना होगा . किसी के कहने पर ही नहीं चलना बल्कि अपने दिमाग के सभी तंतुओं को खोलकर खुद दिमाग से विचार करके अपने आप निर्णय लेने की अपनी क्षमता को सक्षम करना होगा .  



 आज जो भी शोषण हो रहा है काफी हद तक तो महिलाएं खुद भी जिम्मेदार हैं क्योंकि वो दिल से ज्यादा और दिमाग से कम सोचती हैं मगर आज उन्हें भी प्रैक्टिकल  बनना होगा . सिर्फ एक दिन उनके नाम कर दिया गया इसी सोच पर खुश नहीं होना बल्कि हर दिन महिला दिवस के रूप में मने, उन्हें अपने सम्मान और स्वाभिमान से कभी समझौता ना करना पड़े और समाज और देश के उत्थान में बराबर का सहयोग दे सकें तब होगा वास्तव में सही अर्थों में महिला सशक्तिकरण , स्त्री की परम्परावादी सोच से मुक्ति और तब मनेगा वास्तविक महिला दिवस. 





मंगलवार, 6 मार्च 2012

गोरिया ने होली को गुलाल कर दिया





कमाल कर दिया कमाल कर दिया 
गोरिया ने होली को गुलाल कर दिया 
जो मारी तिरछी नैन कटार 
बिन पिचकारी और पानी के फ़ेंकी तीखी धार 
हर तरफ़ फिर तो बस 
धमाल कर दिया धमाल कर दिया 
गोरिया ने होली को गुलाल कर दिया 



जो पकडा देवर को भौजाई ने 
शंटी मार मार जो खेली अबकी होली
बिन रंग के भी कुछ ऐसे भाभी ने
देवर को लाल कर दिया
कमाल कर दिया कमाल कर दिया
गोरिया ने होली को गुलाल कर दिया 



छुपते फ़िरते थे सजनवा अबकी होली मे
सजनी ने भी कसर ना छोडी अब की होली मे
सोये सजनवा पर डार प्रेम रंग
प्रेमी प्रीतम को लाल कर दिया 
सजन संग होली को गुलाल कर दिया 
कमाल कर दिया कमाल कर दिया
गोरिया ने होली को गुलाल कर दिया 



रविवार, 4 मार्च 2012

यूँ ही नहीं राधा को मोहन मिला करते...........


चाहत कोई भी हो
कैसी भी हो
किसी की भी हो
एक बार नैराश्य के 
भंवर में जरूर डूबती है
फिर भी इंसान चाहत की 
पगडण्डी नहीं छोड़ता
एक आस का पंछी
उसके मन की मुंडेर पर
उम्र भर चहचहाता रहता है
उसे जीने की एक वजह 
देता रहता है
गर आस ना हो 
तो शायद जीवन नीरस हो जाये
और रसहीन तो कभी
मानव के हलक से कुछ
उतरा ही नहीं
नवरस से ओत- प्रोत 
उसका अस्तित्व कैसे 
रसहीन जीवन जी सकता है
शायद तभी नैराश्य में भी
एक आस का बादल 
लहलहाता है
और दुष्कर , दुश्वार जीवन में भी
आस के बीज बो जाता है
जीवन चक्रव्यूह से लड़ने के लिए
उसे भेदने के लिए
और लक्ष्य को हासिल करने के लिए
वो आस के रथ पर सवार हो
मछली की आँख पर 
निशाना साधता है 
और विजयरथ पर सवार हो
दिग्विजय पर निकल पड़ता है
आस का संबल ही तो 
असफलता में भी सफलता 
दिलाता है 
अंधकार से  प्रकाश की 
ओर ले जाता है
मानव के हौसलों को बढाता  है
यूँ ही हिमालय फतह नहीं होते
यूँ ही नहीं अन्तरिक्ष में डेरे बने होते
यूँ ही नहीं राधा को मोहन मिला करते...........