वैलेन्टाइन के बहाने से
आशिकी झाड़ने वालों
बच के रहना
जिस दिन कोई
सिरफिरी टकरा जाएगी
आशिकी की सारी
भूतनियाँ उतार जाएगी
जेब के पैसे जब
डकार जाएगी
तब घरवाली भी
हाथ से निकल जाएगी
वैलेन्टाइन की माला
जपने वाले एक बार में ही
तेरा वैलेन्टाइन मना जाएगी
फिर हर औरत में तुम्हें
माँ , बहन ही नज़र आएगी
तेरी आशिकी की फूलझड़ी में
कंगाली का बम लगा जाएगी
इस बार की होली में
अपनी दिवाली और
तेरा दिवाला निकाल जाएगी
दोस्तों आज ये पोस्ट दोबारा लगा रही हूँ ........क्यूंकि आज के दिन पर
फिट बैठती है .......पढ़िए और एन्जॉय कीजिये
और एक रंग ये भी देखिये प्रेम दिवस का
चलो हमने प्रेम दिवस माना लिया
प्यार का कैसा खुमार छाया
देखो देखो प्रेम दिवस आया
सुबह ट्वीट किया छैला ने
बनोगी लैला मेरी एक दिन के लिए
जवाब में लैला का मोबाइल खनखनाया
और दोपहर तक तो प्रेम ने अपना रंग दिखाया
शाम को क्लब में मिलने का प्रोग्राम बनाया
कुछ गुलाब, कुछ चौकलेट और कुछ गिफ्ट्स ने
अपना रंग दिखाया
रात होते- होते तो खुमार दिल से जिस्म तक छाया
प्रेम का आदान - प्रदान किया
और बारह बजते - बजते तक तो
सारा नशा हवा हुआ
फिर तू कौन मैं कौन का चलन हुआ
तू मेरी वैलेन्टाइन मैं तेरा वैलेन्टाइन का नशा हिरन हुआ
अब मिले फिर ना मिलेंगे का वादा किया
चलो हमने प्रेम दिवस माना लिया
कह दिल को सुकून दिया ............:)
और एक रंग ये भी देखिये प्रेम दिवस का
चलो हमने प्रेम दिवस माना लिया
प्यार का कैसा खुमार छाया
देखो देखो प्रेम दिवस आया
सुबह ट्वीट किया छैला ने
बनोगी लैला मेरी एक दिन के लिए
जवाब में लैला का मोबाइल खनखनाया
और दोपहर तक तो प्रेम ने अपना रंग दिखाया
शाम को क्लब में मिलने का प्रोग्राम बनाया
कुछ गुलाब, कुछ चौकलेट और कुछ गिफ्ट्स ने
अपना रंग दिखाया
रात होते- होते तो खुमार दिल से जिस्म तक छाया
प्रेम का आदान - प्रदान किया
और बारह बजते - बजते तक तो
सारा नशा हवा हुआ
फिर तू कौन मैं कौन का चलन हुआ
तू मेरी वैलेन्टाइन मैं तेरा वैलेन्टाइन का नशा हिरन हुआ
अब मिले फिर ना मिलेंगे का वादा किया
कह दिल को सुकून दिया ............:)







