पेज

मेरी अनुमति के बिना मेरे ब्लॉग से कोई भी पोस्ट कहीं न लगाई जाये और न ही मेरे नाम और चित्र का प्रयोग किया जाये

my free copyright

MyFreeCopyright.com Registered & Protected

गुरुवार, 5 मार्च 2009

Wednesday, September 17, 2008

हमसफ़र साथ होते हुए भी तनहा हूँ मैं
ज़िन्दगी इससे बड़ी और क्या सज़ा देगी हमें

Thursday, September 11, 2008

मेरे आँगन में न उतरी धूप कभी
तब कैसे जानूं उसकी रौशनी है क्या
न बुन सकी कभी तमन्नाओं के धागे
न जोड़ सकी यादों के तार कभी
न जला सकी प्यार के दिए कभी
इस डर से की अंधेरे और न बढ़ जायें
माना नही ठहरती धूप किसी भी आँगन में
मगर मेरे आँगन में तो धूप की एक
छोटी सी किरण भी न उतर सकी
भला कैसे जानूं मैं किस तरह
खिला करती है धूप आँगन में
एक परछाईं हूँ ,न जाने कब गुम हो जाऊँ,
न करो इससे प्यार,एक छलावा हूँ,सिर्फ़ छलना जानती हूँ,
मुझे पकड़ने की दौड़ में कहीं तुम बहुत आगे न निकल आना
ज़माना साथ न दे सकेगा,तुम्हें ही पीछे जाना पड़ेगा,
एक साया सा हूँ मुझे छूने की कोशिश न कर,
कहीं ऐसा न हो ,तुम्हारा अपना साया ही
तुम्हारा साथ न छोड़ दे ।
आसमान पर लगे हैं हम तारों की तरह
न जाने किस दिन टूट कर गिर जायें






हो चुकी है रहगुजर कठिन
मुश्किल से मिलेंगे नक्शे कदम
वक्त की आंधियां चलीं कुच्छ इस कदर
कि हम झड़ गए ड़ाल से सूखे हुए पत्तों की तरह
हर आँचल हो पाक ये जरूरी तो नही
हर आइना हो साफ़ ये जरूरी तो नही
हर फूल में हो खुशबू ये जरूरी तो नही
हर खुशी हो अपनी ये जरूरी तो नही
हर अपना हो अपना ये जरूरी तो नही
इसलिए
हर चेहरा हो खिला ये जरूरी तो नही

Tuesday, September 9, 2008

मेरी मुस्कराहट तो एक ऐसा दर्द है
जो छुपाये बनता न दिखाए बनता





हर तरफ़ ये तूफ़ान सा क्यूँ है
हर इन्सान परेशां सा क्यूँ है
हर जगह ये सन्नाटा सा क्यूँ है
ये शहर भी वीरान सा क्यूँ है
क्या फिर किसी का दिल टूटा है
क्या फिर कोई बाग़ उजड़ा है
क्या फिर किसी का प्यार रूठा है
क्या फिर कोई नया हादसा हुआ है
शायद फिर से खंडहर बन गया है कोई
या ग़मों के हर दौर से गुजर गया है कोई
हर सितम सहूंगी उसके ये इकरार करती हूँ
इसे बेबसी कहूं या क्या कहूं,क्यूंकि
मैं उससे प्यार करती हूँ
जो गम दिए हैं मेरे देवता ने
मैं उनका आदर करती हूँ
उस सौगात का अनादर नही कर सकती,क्यूंकि
मैं उनकी पूजा करती हूँ
पुजारिन हूँ तुम्हारी में
बस इतना चाहती हूँ
मेरे मन मन्दिर में मेरे देवता
हर पल हर दिन बसे रहना
नही मांगती तुमसे कुछ मैं
मुझसे पूजा का अधिकार न लेना
दुनिया के कोलाहल से दूर
चरों तरफ़ फैली है शांती ही शांती
वीरान होकर भी आबाद है जो
अपने कहलाने वालों के अहसास से दूर है जो
नीरसता ही नीरसता है उस ओर
फिर भी मिलता है सुकून उस ओर
ले चल ऐ खुदा मुझे वहां
दुनिया के लिए कहलाता है जो शमशान यहाँ
उदास नज़र आता है हर मंज़र
नज़र आता नही कहीं गुलशन
हर तरफ़ क्यूँ उदासी छाई है
या फिर मेरे दिल में ही तन्हाई है
हर शय ज़माने की नज़र आती है तनहा
समझ आता नही ज़माने की उदासी का सबब
वीरान सा नज़र आता है हर चमन
या फिर मेरी नज़र में ही वीरानी छाई है
उड़न ज़िन्दगी की है कहाँ तक
प्यार ज़िन्दगी में है कहाँ तक
शायद
ज़िन्दगी है जहाँ तक
लेकिन
ज़िन्दगी है कहाँ तक
नफरत की सीमा शुरू हो
शायद वहां तक
प्यार की सीमा ख़त्म हो
शायद वहां तक

Sunday, September 7, 2008

हम तो ता-उम्र तुझ में ख़ुद को ढूंढते रहे
सुना था
प्यार करने वाले तो दो जिस्म एक जान होते हैं
क्या पता था
ये सिर्फ़ कुच्छ लफ्ज़ हैं

Thursday, September 4, 2008

लोग न जाने कैसे किसी के दिल में घर बना लेते हैं
हमें तो आज तलक वो दर -ओ-दीवार न मिली
लोग न जाने कैसे किसी के प्यार में जान गँवा देते हैं
हमें तो आज तलक उस प्यार का दीदार न मिला
लोग न जाने कैसे काँटों से दोस्ती कर लेते हैं
हमें तो आज तलक दर्द के सिवा कुच्छ भी न मिला
लोग न जाने कैसे जानकर भी अनजान बन जाते हैं
हमें तो आज तलक कोई अनजान भी न मिला
ज़ख्म कितने दोगे और यह तो बता दो
अब तो दिल का कोई कोना खाली न बचा
हाल-ऐ-दिल तो क्या तुम समझोगे मेरा
जब तेरे दिल के किसी कोने में जगह ही नही

Wednesday, September 3, 2008

किसी की चाहत में ख़ुद को मिटा देना बड़ी बात नही
गज़ब तो तब है जब उसे पता भी न हो
वो आज तक कुच्छ सुन नही पाया
जो हम उससे कभी कह न पाये
दिल के कुच्छ अरमान
शब्दों के मोहताज़ नही होते
कुच्छ वाकये तो नज़रों से बयां होते हैं
कोसी ने कर दिया
अपनों को अपनों से
कोसो दूर
अब के बिछडे
फिर न मिलेंगे कभी
ज़ख्म रूह के
फिर न भरेंगे कभी
हालत पर दो आंसू गिराकर
सियासत्दार फिर न
मुड़कर देखेंगे कभी
उजडे आशियाँ
फिर भी बन जायेंगे
पर मन के आँगन
फिर न भरेंगे कभी
जिस्मों से बंधे जिस्मों के रिश्ते
रूह का सफर कभी तय कर नही पाते
जो रिश्ते रूह में समां जाते हैं
वो जिस्मों की बंदिशों से आजाद होते हैं

Monday, September 1, 2008

ज्वार भाते ज़िन्दगी को कहाँ ले जायें पता नही
ज़िन्दगी भी कब डूबे या तर जाए पता नही
बस ज्वार भाते आते रहते हैं और आते रहेंगे
न पूनम की रात का इंतज़ार करेंगे
न अमावस्या की रात का
बस ज़िन्दगी इन्ही ज्वार भाटों के बीच
कब डूबती या समभ्लती जायेगी पता नही

Thursday, August 28, 2008

कभी कभी कुछ लफ्ज़ दिल को ज़ख्म दे जाते हैं
कभी कभी मरहम भी दर्द का सबब बन जाती है
कब कौन आ के कौन सा ज़ख्म उधेड़ दे ,क्या ख़बर
कभी कभी दुआएं भी बद्दुआ बन जाती हैं
तस्वीर का रुख बनाने वाले को भी न समझ आया
कभी कभी आईने भी तस्वीर को बदल देते हैं

Wednesday, August 27, 2008

जब ज़िन्दगी में भागते भागते हम थकने लगते हैं तब मन उदास होने लगता है । आत्मा बोझिल होने लगती है । कुच्छ देर कहीं ठहरने को दिल करता है मगर ज़िन्दगी तो ठहरने का नाम नही न . और हम एक ठिकाना ढूँढने लगते हैं जहाँ khud ko mehsoos kar सकें।कुच्छ der khud ko waqt ke aaine mein dekh सकें, kya खोया, क्या पाया, जान सकें।

बुधवार, 4 मार्च 2009

घटता बढ़ता आकाश

मेरे घटते बढ़ते आकाश हो तुम
कभी पास होते हो तो
कभी कोसों दूर
तुमसे मिलने की चाह में
प्यासी है रूह मेरी
पर तुम अपने ही आकाश में
खो जाते हो
मेरे दिल के दायरों में
न सिमट पाते हो
कभी महसूस होता है
हाथ बढ़ाने पर छू लूंगी तुम्हें
तुम्हारे दिल के हर
जज़्बात को जी लूंगी मैं
पर तुम फिर भी मुझे
उतनी ही दूर नज़र आते हो
क्यूँ मैं तुम्हें छू नही पाती
तुम्हारे दिल के आँगन में
उतर नही पाती
कौन सा आकाश है तुम्हारा
जिसने तुम्हें बाँधा हुआ है
क्यूँ सदाएं मेरी
तेरे दिल पर
दस्तक नही दे पातीं
क्यूँ पास होकर भी तुम
मेरे पास नही होते
क्यूँ अपने ही आकाश में
सिमटे होते हो
इक बार इक नज़र डाल कर तो देखो
मुझे अपने आकाश में
मिला कर तो देखो
देखना फिर
तुम्हारा आकाश न मिट पायेगा
मेरे आकाश से मिलकर
नया आकार पायेगा
फिर एक बार
तुम्हारा आकाश
और बढ़ जाएगा

बुधवार, 25 फ़रवरी 2009

बचपन के वो कोमल कोमल मासूम हाथ
जिनमें खिलोने और गुडिया होनी चाहिए थी
पढने को किताबें होनी चाहिए थी
दो वक्त की रोटी के लिए
घर में चूल्हा जलाने के लिए
छोटे छोटे हाथों से
लकड़ी का बुरादा
बोरियों में ऐसे भर रहे थे
जैसे कोई सेठ
तिजोरी में
सोना समेट रहा हो
उनके लिए तो शायद
वो बुरादा ही
सोने से बढ़कर था
आंखों में शाम की
रोटी के पलते सपने
ऐसे दिख रहे थे
जैसे किसी प्रेमी को
उसका प्यारा मिल गया हो
बचपन में ही
बड़े होते ये बच्चे
पेट के लिए जुगाड़
करना सीख जाते हैं
और इंसान बड़ा होकर भी
कभी इन्हें न जान पाता है
इन पर अपने सपनो का
महल बना लेता है
अपनी आशाओं को
पंख लगा देता है
अपने दामन को
खुशियों के तोहफों से
तो भर लेता है
मगर इतना नही सोचता कि
जितनी शिद्दत से
हमने ऑस्कर को चाहा है
गर इतनी शिद्दत से
इन मासूमों को चाहा होता
तो ..................................
इनका भविष्य बदल गया होता
मेरे देश को तो तभी
ऑस्कर मिल गया होता

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2009

कुछ नही बचा अब

अब समटने को कुछ नही है
सब कुछ टूट रहा है
बिखर रहा है
दोनों हाथों से
संभाले रखा था जिसे
वो रिश्ता अब
रेत की मानिन्द बिखर रहा है
कतरा कतरा खुशियों का
समेटा था जिस आँचल में
वो आँचल अब गलने लगा है
कब तक आँचल में पनाह पायेगा
इस आँचल से अब तो खून
रिसने लगा है
कब तक कोई ख़ुद की
आहुति दिए जाए
अपने अरमानों की लकडियों से
हवन किए जाए
अब तो लकडियाँ भी
सीलने लगी हैं
किसी के आंसुओं में
भीगने लगी हैं
फिर कैसे इन लकडियों को जलाएं
अरमानों की अर्थी को
कौन से फूलों से सजाएं
अब समेटने को कुछ नही है
मैं तो हाड़ मांस का वो लोथडा हूँ
जिसके पास दिल ही नही
मगर फिर भी
सबके दर्द में तड़पता हूँ
मुझे तो आह भरने का भी अधिकार नही
मगर फिर भी
सबके लिए मैं रोता हूँ
मुझे तो ख्वाब देखने का भी अधिकार नही
मगर फिर भी
सबके ख्वाब मैं पूरे करता हूँ

बुधवार, 18 फ़रवरी 2009

पिंजरे का पंछी

पिंजरे का पंछी
उडान चाहे जितनी भर ले
मगर लौट कर वापस
जरूर आता है
ये पंछी न जाने
कहाँ कहाँ भटकता है
हर ओर सहारा
ढूंढता है
मगर हर तरफ़
निराशा ही निराशा है
हर ओर
तबाही ही तबाही है
कहीं कोई नीड़ नही ऐसा
जहाँ एक और
घोंसला बनाया जाए
थक कर , हार कर
टूट कर गिरने से पहले
फिर उसी
पिंजरे की ओर भागता है
उसे पिंजरे का मोल
अब समझ आता है
जहाँ उसे वो सब मिला
जिसकी चाह में उसने
उड़ान भरी
पिंजरे को तोड़कर
भागना चाहा
मगर इस पिंजरे में
उसे जो सुकून मिला
वो तो सारी कायनात
में न मिला
जानते हो.................
ये पिंजरा कौन सा है ............
ये है प्रेम का पिंजरा
ये है समर्पण का पिंजरा
भावनाओं का पिंजरा
अपने अस्तित्व का पिंजरा
त्याग का पिंजरा
अहसासों का पिंजरा
जहाँ ये सब मिलकर
इस पिंजरे को
नया रूप देते हैं
इसे रहने के
काबिल बनाते हैं
क्यूंकि
ये पिंजरा अनमोल है

सोमवार, 16 फ़रवरी 2009

जब दोस्त की जरूरत थी ............................

वो जो
दोस्त
हमसाया
बनने आया था
ख्वाबों को
पंख देने आया था
दोस्ती को
नया नाम
देने आया था
अपने अहसासों को
अपने दर्द को
अपने ख्वाबों को
अपनी खुशी औ गम को
अपने आंसुओं को
अपने ख्यालों को
बरसा कर
चला गया
और जो
हम पर बीती
उस जाने बिना
मेरे दर्द को
पहचाने बिना
मुझसे मेरा
हाल जाने बिना
मेरे ग़मों को
सुने बिना
मेरी खामोशी को
जिए बिना
मुझसे मेरे
आंसुओं का
सबब पूछे बिना
मेरे जज्बातों
से खेलकर
अपनी आपबीती
सुनाकर
हमको दर्द के
दरिया में
डुबाकर
न भूलने वाला
ज़ख्म देकर
एक आजाद
पंछी की मानिन्द
आकाश में
ऊँचाइयों को
नापने के लिए
अपने पंखों को
नई परवाज़
देने के लिए
उड़ गया
और हम यहाँ
खामोशी से
दोस्ती का
फ़र्ज़ निभाते रहे
उसके लिए
खुदा से
दुआ मांगते रहे

शनिवार, 14 फ़रवरी 2009

आह

आज आँख से आंसू नही खून निकला है
शायद दर्द अब कुछ और बढ़ गया है ।


अब मोहब्बत की किताब को बंद कर दिया है
शायद मोहब्बत शब्द का अब अर्थ बदल गया है ।


कौन सूखे हुए फूलों से दोस्ती करता है
शायद दोस्ती का अब रंग बदल गया है ।


अब तो आह भी आह नही करती
शायद आह का भी अब ढंग बदल गया है ।

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2009

वो पहली छुअन

वो पहली छुअन
चाहे तन की हो
या मन की
ज़िन्दगी भर
यादों के झरोखों में ,
अहसासों के दामन में
जिंदा रहती है
हर याद
हर अहसास
इंसान भूल जाता है
वक्त के साथ
मगर
पहली छुअन
दिल के किसी
खास कोने में
सिमटी होती है
ज़रा सा
दिल को टटोलो
ओर वो अहसास
जो ताजगी से
सराबोर होते हैं
फिर उसी खास पल में
ले जाते हैं
जब दिल में
उस छुअन ने
दस्तक दी थी
तन की छुअन से ज्यादा
मन की छुअन
यादों में
बहुत गहरे
कहीं महफूज़ होती है
उसका अहसास
कुछ खास होता है
कोई हर पल
अपने आस पास
होता है
बस यही तो प्रेम का पहला आभास होता है 

बुधवार, 11 फ़रवरी 2009

क्या तुम्हें आज भी याद है

क्या तुम आज भी
मुझे याद करते हो
क्या तुम्हें मेरा वो अल्हड़पन
आज भी याद है
क्या तुम्हें मेरे उस
इंतज़ार का अहसास है
जो मैं किया करती थी
तुम्हारे लिए
पल पल ख्वाब बुनती थी
तुम्हारे लिए
क्या तुम्हें आज भी याद है
वो छत पर
मदमस्त होकर
बारिश में भीगना मेरा
क्या तुम्हें आज भी याद है
मेरा रूठ जाना
बिना बात पर
और फिर तुम
मुझे मनाते थे
कभी हंसकर तो
कभी ख़ुद रोकर
क्या तुम्हें आज भी याद है
घंटों छत पर
पड़े पड़े तारों को निहारना
उनमें अपने ख्वाबों को देखना
कुछ नए ख्वाब सजाना मेरा
और उन ख्वाबों को
पूरा करने का
वादा करना तेरा
क्या तुम्हें आज भी याद है
मेरे अन्दर की उस
बच्ची के अहसास
जो अल्हड सी
सारे जहाँ को
अपने में समेटे
ख्वाबों में जीती थी
और आज भी उन्ही
लम्हों को जीना चाहती है
क्यूंकि आज भी वो अल्हड बच्ची
मुझमें कहीं जिंदा है
वो अब भी बड़ी नही हुयी है
क्या तुम्हें आज भी याद है
उस बच्ची को फिर से
कैसे उसी अल्हड़ता में
जीना सिखाना है
उसे फिर से उसी
दुनिया से मिलाना है
जहाँ वो तुम्हारे साथ
उन लम्हों को
फिर से जी सके
ज़िन्दगी के उस रस
को पी सके
क्या तुम्हें आज भी याद है ??????

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2009

वैलेंटाइन डे --------------प्यार का दिन

रातों को नींद नही आती
होठों पर उसका नाम होता है
आंखों में उसके ख्वाब होते हैं
दिल में उसका ख्याल होता है
प्यार करने वालों का
शायद यही हाल होता है
इसीलिए ----------
प्यार के लिए कोई मौसम नही होता
क्यूंकि
प्यार सिर्फ़ एक दिन में सिमटा नही होता
प्यार प्यार होता है
किसी खास दिन के लिए बंधा नही होता
प्यार करने वालों के लिए
दिन खास नही होता
प्यार करने वालों के लिए
हर दिन प्यार का दिन होता है
प्यार करने वाले दिनों के
बंधनों में नही जकडे जाते
वो तो सिर्फ़ प्यार करते हैं
प्यार में जीते और प्यार में मरते हैं
प्यार करने वाले कब
दिनों के फेर में पड़ते हैं
उनके दिन रात तो सिर्फ़
प्यार में कटते हैं
ऐसे में कौन दिनों को गिनता है
प्यार करने वाला तो सिर्फ़
प्यार के लम्हों में जीता है

रविवार, 8 फ़रवरी 2009

मोहब्बत ऐसे भी होती है शायद

न तुमने मुझे देखा
न कभी हम मिले
फिर भी न जाने कैसे
दिल मिल गए
सिर्फ़ जज़्बात हमने
गढे थे पन्नो पर
और वो ही हमारी
दिल की आवाज़ बन गए
बिना देखे भी
बिना इज़हार किए भी
शायद प्यार होता है
प्यार का शायद
ये भी इक मुकाम होता है
मोहब्बत ऐसे भी की जाती है
या शायद ये ही
मोहब्बत होती है
कभी मीरा सी
कभी राधा सी
मोहब्बत हर
तरह से होती है

सुलगते पत्थर

मैंने पत्थरों को सुलगते देखा है
उनके दर्द को महसूस किया है
पत्थरों के गम में शरीक
पत्थरों के सिवा नही कोई
उनके अहसासों को
समझने का अहसास कौन करे
पत्थर किसे सुनाते हाल-ऐ-दिल
दिलों के दरवाज़े तो
पहले ही बंद थे
पत्थरों की खामोशी
में छुपा दर्द
पल पल उन्हें सुलगाता है
इन पल पल सुलगते
पत्थरों के लिए
कौन रोता है
आंसू गिरता है
मैंने पत्थरों को सुलगते देखा है

क़र्ज़ अहसासों का

हर क़र्ज़ अहसासों का भी चुकाना होगा
अहसास क्यूंकि अभी जिंदा हैं
अहसासों से परे जाने से पहले
अहसासों को भी सुलाना होगा
किसी मिटटी में दबाना होगा
जहाँ से फिर कोई अहसास जन्म न ले
हर अहसास इक ज़ख्म बन जाता है
अब इन अहसासों की दवा न करनी होगी
अहसासों को अब दवा बिन सूखना होगा
दवा के पानी से न इन्हें सींचना होगा
सूखे हुए अहसासों को फिर
भुरभुराकर रेत में दबाना होगा
हर अहसास का अहसास मिटाना होगा
कुछ इस तरह इन जिंदा अहसासों का
क़र्ज़ चुकाना होगा

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2009

सुकून

ज़िन्दगी दो पल चैन से
हमें जीने नही देती
और तेरा ख्याल
हमें मरने नही देता
मुश्किल से मिले पलों को
संजोने नही देती
मेरी बातें अधूरी रह जाती हैं
ख्वाब अधूरे रह जाते हैं
अरमान अधूरे रह जाते हैं
हमारा साथ अधूरा रह जाता है
पल पल मिलने को
तरसते बेचैन दिलों को
क्यूँ करार आने नही देती
क्यूँ ज़िन्दगी दो पल चैन से
हमें जीने नही देती
कुछ तेरी आंखों की नमी को
होठों की कशिश को
चेहरे के तबस्सुम को
गालों की लाली को
तेरे बहकते हुए जज्बातों को
बरसने नही देती
क्यूँ ज़िन्दगी दो पल हमें
चैन से जीने नही देती
कभी तू करे इंतज़ार
कभी मैं करूँ इंतज़ार
इस इंतज़ार करने में
ज़िन्दगी हुयी तमाम
अब रूहों को
खामोशी से
जन्नत में मिलने
का है इंतज़ार
तब तो शायद ज़िन्दगी
खामोश हो जायेगी
रूहों के मिलन मैं
न आडे आएगी
कुछ पलों के लिए ही सही
रूहों को सुकून तो मिलेगा
जो ज़िन्दगी ने न दिया
वो मौत दे जायेगी

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2009

अपने अपने किनारे

नदी के दो किनारों को देखा है कभी
साथ साथ चलते हुए भी
कभी मिलते हैं क्या
ज़िन्दगी भर का साथ होता है
मगर फिर भी मिलने को तरसते हैं
फिर क्यूँ तुम नही समझते हो
हमारा साथ नदी के किनारों सा है
जो साथ रहकर भी कभी नही मिलते
भावनाओं की लहरों के सेतु पर
सिर्फ़ भावनाएं ही हमें मिलाती हैं
न मिलने की पीड़ा से क्यूँ तड़पते हो
शुक्र है साथ साथ तो चलते हो
अपने अपने तटबंधों से बंधे हम
तुम क्यूँ उन्हें तोड़ने की नाकाम कोशिश करते हो
क्या तब तुम मुझे पा सकोगे
नहीं, कभी नही
तब तो तुम्हारा आकाश
और बिखर जाएगा
जिन भावों को,दर्द को
पीड़ा को , आंसुओं को
तुमने अपने किनारों में
समेटा हुआ था
वो चारों तरफ़ फ़ैल जायेंगे
और तुम एक बार फिर उन्हें समेटना चाहोगे
फिर एक बार किसी
तटबंध में बंधना चाहोगे
मगर हर बार
तटबंध उतने मजबूत नही बनते
गर बनते भी हैं तो
अहसास मर चुके होते हैं
जज़्बात ख़त्म हो जाते हैं
वहां सिर्फ़ और सिर्फ़
कंक्रीट की दीवार होती है
जहाँ सब खामोश हो जाते हैं
मीलों तक फैली खामोशी
सिर्फ़ चुपचाप चलते जाना
बिना रुके, बिना सोचे
बिना किसी अहसास के
सिर्फ़ चलते जाना है
तुम क्यूँ ऐसा चाहते हो
क्यूँ नही अपने आकाश में
खुश रह पाते हो
हर बार मिलन हो
ये जरूरी तो नही
बिना मिले भी हम
एक दूसरे को देख पाते हैं
भावनाओं को एक दूसरे
तक पहुँचा पाते हैं
इतना क्या कम है
कम से कम साथ
होने का अहसास तो है
ज़िन्दगी भर की खामोशी
से तो अच्छा है
दूर से ही सही
दीदार तो मिला
कुछ पल का ही सही
तेरा साथ तो मिला
आओ एक बार फिर हम
अपने अपने किनारों में सिमटे
दूर रहकर भी
साथ होने के
अहसास में भीग जाएँ

कुछ करूँ तेरे लिए

आ आंखों ही आंखों में
तेरी आत्मा को चूम लूँ
बिना तेरा स्पर्श किए
तेरे हर अहसास को छू लूँ
बिना तेरा नाम लिए
तेरी ज़िन्दगी को रोशन कर दूँ
तेरे हर ख्वाब को
बिना तेरे देखे पूरा कर दूँ
तेरे हर ज़ख्म को
बिना तुझ तक पहुंचे
अपने सीने में छुपा लूँ
तेरी हर साँस पर
अपनी सांसों का पहरा लगा दूँ
तेरे हर मचलते अरमान को
बिना तेरे जाने
अपने आगोश में ले लूँ
तेरी हर उदासी को
बिना तुझ तक पहुंचे
ख़ुद में समेट लूँ
तेरी आत्मा के हर बोझ को
बिना तेरे झेले
मैं ख़ुद उठा लूँ
आ तेरी रूह की थकन को
कुछ सुकून पहुँचा दूँ

बुधवार, 4 फ़रवरी 2009

आओ मेरे ...............

आओ मेरे ...................
तुम्हें क्या नाम दूँ
तुम मेरे क्या हो
ये कैसे बता दूँ
आओ तुम्हें
दिल की धड़कनें सुना दूँ
तुम्हें दिल के साज़ की
आवाज़ बना दूँ
आओ मेरे साहिल
तुम्हें मौजों से मिला दूँ
तेरे प्यार की कश्ती को
कहो कैसे मैं डूबा दूँ
तुम मेरे क्या हो
ये कैसे मैं बता दूँ
आओ मेरे .................
तुम्हें रूह में बसा लूँ
रूह की प्यास को
कुछ ऐसे बुझा दूँ
तुम तुम न रहो
कुछ ऐसे समा लूँ
तुम मेरे क्या हो
ये कैसे मैं बता दूँ
आओ मेरे ...................
तुम्हें नैनों में बसा लूँ
पलकों को बंद करके
तुम्हें नैनो में छुपा लूँ
आओ मेरे प्रियतम
तुम्हें तुमसे मिला दूँ
अपनी अंखियों में
तेरा अक्स दिखा दूँ
आओ मेरे ..............
तुम्हें क्या नाम दूँ
तुम मेरे क्या हो
ये कैसे मैं बता दूँ

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2009

ये इश्क है

इश्क इन्सान की जरूरत
कब बन जाता है
पता ही नही चलता
इश्क करते करते इश्क
कब खुदा बन जाता है
पता ही नही चलता
इश्क की खातिर
कब जान चली जाती है
पता ही नही चलता
इश्क की गली में
दुनिया को कब भूल जाते हैं
पता ही नही चलता
इश्क ही खाना
इश्क ही पीना
इश्क ही सोना
इश्क ही रोना
इश्क ही हँसना
इश्क ही ख्वाब
इश्क ही हकीकत
कब बन जाता है
पता ही नही चलता
इश्क के दरिया में
डूबकर भी
दिल की प्यास
कायम रहती है
इश्क के पागलों को
कब खुदा मिल जाता है
पता ही नही चलता

रविवार, 1 फ़रवरी 2009

किश्तें

उधार की ज़िन्दगी
किश्तों में चुकती है
हर पल उधार की तलवार
सिर पर लटकती है
ज़िन्दगी हर किश्त में
तिनके सी
पल पल बिखरती है
इस पल पल बिखरती
ज़िन्दगी से
उधारी तब भी न
चुकती है
ये कैसा उधार है
ये कैसी किश्तें हैं
देते देते ज़िन्दगी
कम पड़ जाती है
मगर
किश्तें कम नही होतीं
हर किश्त पर गुमान होता है
अब इस उधार से
मुक्त हो जायेंगे
पर हर किश्त के बाद
उधारी तब भी
क्यूँ खड़ी रह जाती है
ये पल पल कम पड़ती ज़िन्दगी
उधारी बढाती जाती है
और किश्तें देते देते हम
फिर उसी क़र्ज़ में
डूबे हुए
मौत के आगोश में
सो जाते हैं
फिर एक बार
उधार चुकाने के लिए
किश्तों में
ज़िन्दगी बुलाती है
और हम
बंधुआ मजदूर की मानिन्द
चुकाने को मजबूर हो जाते हैं

शुक्रवार, 30 जनवरी 2009

क्यूँ ऐसा होता है

भावुक मन की भावुक बातें भावुक दिल ही समझता है
हर भावुक मन में इक भावुक दिल धड़कता है



नारी ह्रदय की पीड़ा को
जब नारी ह्रदय भी
नही समझता है
हाय! ये कैसे दंश है
जो हर पल दिल में सिसकता है
पुरूष ह्रदय को कठोर कहने वालों
क्या तुम्हारा ह्रदय तड़पता है
नारी क्यूँ नारी की तड़प को
समझ नही पाती है
क्या वो तपिश उसने नही सही थी
हर पल हर नारी जब
उन्ही हालत से गुजरी हो
फिर कैसे नारी होकर
नारी का दर्द नही समझती है
ये कैसे नारी रूप है
ये कैसे नारी ह्रदय है
जो नारी के लिए न रोता है
नारी मन होकर भी
नारी का दुश्मन बन
नारी को ही तडपता है
फिर कहो कैसे
नारी ह्रदय को
कोमल ह्रदय मानें
ये तो पुरूष की
कठोरता से भी
कठोर बन जाता है
जब पुरूष नारी के
उत्थान में साथ हो सकता है
उसके दर्द को समझ सकता है
फिर क्यूँ
नारी ही नारी की नही बन पाती है

शुक्रवार, 23 जनवरी 2009

अब तो दर्द को भी दर्द होता है

आज हम हँसते हैं और दर्द रोता है
अब तो दर्द को भी दर्द होता है
जो दर्द कभी किसी का न हुआ
वो आज दर्द के सागर में डूबा है
अब हमें दर्द क्या डराएगा
जो ख़ुद हर पल छटपटाता हैं
हमने जीने का ढंग सीख लिया
ज़हर को भी अमृत समझ पी लिया
अब तो दर्द सहते सहते हम
पत्थर के सनम हो गए
अब हमारे दर्द पर हम नही
हमारा दर्द रोता है
अब तो दर्द को भी दर्द होता है

गुरुवार, 22 जनवरी 2009

उस मोड़ पर

तुम्हें तलाश है आज भी
जिस मोड़ पर ज़िन्दगी के
हम तुम अलग हुए थे
बार बार तुम्हारी निगाह
उसी मोड़ तक जाकर
क्यूँ ठहर जाती है
उसी मोड़ पर ज़िन्दगी के
तुम क्यूँ ठहर गए हो
उस मोड़ के बाद भी
ज़िन्दगी आगे बढती गई
मैं रुकी नही,चलती रही
उस मोड़ पर ज़िन्दगी के
तुम्हें कुछ न मिलेगा
यादों के काफिले को
वहीँ छोड़ देना होगा
क्यूँ उदास निगाहें तुम्हारी
उसी मोड़ पर ठहर गयीं
क्यूँ नही तुम उस मोड़ के
आगे मुड पाते हो
क्यूँ अपने दर्द को उसी मोड़ पर
छोड़ नही पाते हो
ज़िन्दगी तुम्हें उस मोड़ के
आगे भी नज़र आएगी
फिर किसी मोड़ पर शायद
हमारी मुलाक़ात हो जायेगी
तुम एक बार उस मोड़ के आगे
मुड कर तो देखो
ज़िन्दगी को फिर एक बार
जीकर तो देखो
देखना------
ज़िन्दगी फिर से हसीं हो जायेगी
फिर उस मोड़ तक
तुम्हारी निगाह नही जायेगी

बुधवार, 21 जनवरी 2009

मैं इक खुली किताब हूँ
जिसको तूने कभी पढ़ा ही नही
इस किताब के किसी भी पन्ने पर
प्यार का रंग चढा ही नही
हर पन्ने पर इक कहानी थी
कोई आंसू से भीगी
कोई खून से लिखी
कोई दर्द से लिपटी
कोई तन्हाई में डूबी
हर कहानी में
काली स्याही से लिखा
हर शब्द जैसे
तुम्हें पुकार रहा हो
मगर तुमने तो उधर
देखा ही नही
हर शब्द में छुपे
दर्द को जाना ही नही
जब तूने मुझे जाना ही नही
तो कैसे प्यार का रंग चढ़ता
किताब तो आज भी खुली की खुली है
मगर तेरे पास ही वो नज़र नही है
आज भी इस किताब के पन्ने
तेरे पढने के इंतज़ार में पड़े हैं
देखो इतनी देर न करना
कि वक्त की दीमक इन्हें खा जाए
हर पन्ने पर तेरी मेरी दास्ताँ है
बस तू कोशिश तो कर इक बार पढने कि

सोमवार, 19 जनवरी 2009

मुझे तुमसे कुछ नही चाहिए

मुझे तुमसे कुछ नही चाहिए
प्यार नही दे सकते , मत दो
अपना नही बना सकते , मत बनाओ
इज़हार नही कर सकते, मत करो
इकरार नही कर सकते, मत करो
ख्यालों में जगह नही दे सकते, मत दो
याद नही कर सकते, मत करो
मुझे तुमसे कुछ नही चाहिए
अगर कर सकते हो तो इतना करो
जब भी कहीं,कभी भी
मैं तुम्हें दिखूं तो
इक नज़र भर कर देख लेना
तुम्हारी उसी नज़र पर
हम ज़िन्दगी गुजार देंगे
मुझे तुम्हारी ज़िन्दगी में जगह नही चाहिए
मुझे तुम्हारी नज़र में भी जगह नही चाहिए
मुझे तुमसे कुछ नही चाहिए
अगर कर सको तो इतना करना
रुखसती पर मेरी इस जहान से
मेरे जनाजे को नज़र भर देख लेना
तुम्हारे इसी नज़र भर देखने पर
मेरी मौत का जशन हसीं हो जाएगा
मेरी रूह को सुकून मिल जाएगा
मुझे तुमसे कुछ नही चाहिए

प्रेम

प्रेम रस की जब अनुभूति होती है
रोम रोम वाद्य यन्त्र सा झंकृत होता है
प्रेम रस में आप्लावित तन मन
प्रेम के दरिया में आकंठ डूबे होते हैं
जब प्रेमी ह्रदय उडान भरता है
तब प्रेम रस छलक छलक जाता है
प्रेमानंद में डूबे प्रेमी की आंखों में
सिर्फ़ प्यारे की छवि नज़र आती है
जब प्रेम की परिभाषा को बदलते प्रेमी
प्रेम की पराकाष्ठा को चूम लेते हैं
तब अनंत प्रेम के प्रबल प्रवाह में
द्वि का परदा हट जाता है
अब तो प्रेम के सागर में हिलोरें लेते प्रेमी
प्रेम पथ पर,प्रेम की लहरों
की ताल पर नृत्य करते हुए
अपने अनंत में समां जाते हैं

शनिवार, 17 जनवरी 2009

और वो हार गया

वो कहीं नही हारा
हर पल जीतता रहा
आगे बढ़ता ही रहा
कोई राह,कोई डगर
उसका रास्ता न रोक सकी
हर कठिनाई से जूझता हुआ
ज़िन्दगी की हर कठिन
परीक्षा देता हुआ
हर पल सिर्फ़ आगे ही
आगे बढ़ता गया
अपने अनंत लक्ष्य की ओर
चलते चलते
सिर्फ़ एक ठोकर ने उसे
यथार्थ के धरातल par
ला खड़ा किया
जो कहीं नही हारा
जो कहीं नही झुका
वो आज लहूलुहान
हो गया
आज उसे जिसने मारा
वो उसके अपने थे
जिनके लिए वो
ता-उम्र जीता रहा
हर पल लड़ता रहा
आज उन्ही रिश्तों ने
उसे कितना बेबस कर दिया
जिन रिश्तों पर उसका
भरोसा टिका था
जिन रिश्तों के बिना
उसका अस्तित्व ही न था
आज उन्ही रिश्तों ने
उसे बेसहारा कर दिया
आज हर पल जितने वाला
वो इंसान
रिश्तों से हार गया
रिश्तों ने उसे तोड़
तोड़ दिया और
वो बिखर गया

शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

यूँ भी रिश्तों की दुल्हनें घूँघट किया करती हैं ……

पता नही कैसे उसे मेरा
थोड़ा सा बैचैन होना प्यार लगा
क्या प्यार बचैनी का दूसरा नाम है
हम तो अपने ही ख्यालों में गुम थे
मगर कैसे उसको लगा ये प्यार है
हर आहट पर चोंक जाना तो
तुम्हें पता है मेरी पुरानी आदत है
दिन में भी ख्वाब देखना
मेरी पुरानी आदत है
हर किसी के गम को
अपना बना लेना
मेरी पुरानी आदत है
फिर उस गम को
ख़ुद महसूस करना
मेरी पुरानी आदत है
फिर कैसे तुम्हें लगा
मुझको तुमसे प्यार है
मैंने तो कभी कहा नही
तुम्हारे लिए बैचैन नही
फिर कैसे तुम्हें लगा
जैसे हर ख्वाब साकार नही होता
वैसे हर बैचैनी प्यार नही होती
मुझे अपने ख्वाबों की ताबीर न बना
मैं तो इक साया हूँ
मुझे हमसाया न बना
मैं तेरा प्यार नही ख्याल हूँ
तुम मेरा प्यार नही
सिर्फ़ अहसास है
इस हकीकत को मान ले
और इस ख्वाब को
प्यार का नाम न दे
और रिश्ते को पाक रहने दे 

यूँ भी रिश्तों की दुल्हनें घूँघट किया करती हैं ……

गुरुवार, 15 जनवरी 2009

इश्क की गलियां बड़ी तंग होती हैं

मेरे आंसू तेरी आँखोंमें क्यूँ नज़र आते हैं
मेरा दर्द तेरे चेहरे पे क्यूँ उतर आता है
मत कर प्यार मुझे इतना
इश्क की गलियां बड़ी तंग होती हैं
यहाँ जज्बातों की क़द्र नही होती
सिर्फ़ जज्बातों की ज़ंग होती है
इन गलियों में मुहब्बत खामोश होती है
दो के लिए जगह नही होती
प्यार के इम्तिहान इतने न दे
की प्यार को भी शक होने लगे
सच, इश्क की गलियां बड़ी तंग होती हैं

अब तो आ जाओ

मेरे दर्द को चेहरे से पढने वाले
मेरे प्यार को आंखों से महसूस करने वाले
मेरे ख्वाबों को अपने ख्वाब बनाने वाले
मेरे हर अहसास को ख़ुद जीने वाले
मेरी धड़कन को अपनी धड़कन बनाने वाले
मेरे हर आंसू को ख़ुद पि जाने वाले
मेरे हर ज़ख्म पर मरहम बन लग जाने वाले
कहाँ हो तुम, कब मिलोगे
जन्मों बीत गए
अब तो आ जाओ
अपनी इक झलक
दिखला जाओ
मुझे मुझसे ज्यादा जानने वाले
मुझे मुझसे मिलाने वाले
अब तो आ जाओ
अब तो आ जाओ

मंगलवार, 13 जनवरी 2009

प्यार होता है क्या

मुझे नही पता
प्यार होता है क्या
कभी किसी की
आंखों में ख्वाब
बन के पले ही नही
तो क्या जानूं
प्यार होता है क्या
कभी कोई दीदार के लिए
तडपा ही नही
तो क्या जानूं
प्यार होता है क्या
कभी किसी ने दीवानावार
ख़त लिखे ही नही
तो कैसे जानूं
प्यार होता है क्या
कभी किसी के दिल में
धड़कन बनकर
धडके ही नही
तो कैसे जानूं
प्यार होता है क्या
कभी किसी के
अहसास ने छुआ
ही नही
तो कैसे जानूं
प्यार होता है क्या
कभी किसी ने
मन के आँगन में
प्यार के दीप
जलाये ही नही
तो कैसे जानूं
प्यार होता है क्या
कभी किसी ने
अपना खुदा
बनाया ही नही
तो कैसे जानूं
प्यार होता है क्या

व्यथित हृदय

व्यथित हृदय से क्या निकलेगा
लावा बरसों से उबल रहा हो जहाँ
कभी तो फूटेगा , कभी तो बहेगा
इस आग के दरिया में
बर्बादी के सिवा क्या मिलेगा
पता नही अपने साथ
किस किस को बहा ले जाएगा
अब दर्द बहुत बढ़ने लगा
कब ये हृदय फटेगा
कब इसमें से दर्द की
किरच किरच निकलेगी
कब ये jwalamukhi
हर बाँध तोडेगा
और इस व्यथित हृदय को
कुछ पलों का सुकून मिलेगा

सोमवार, 12 जनवरी 2009

मैं तुम्हारी दुनिया की
कभी थी ही नही
पता नही कैसे
हम एक दूसरे के
धरातल पर उतर आए
ज़िन्दगी के कैनवस
पर दो विपरीत
रंग उभर आए
अब कैसे यह रंग
एक हो जायें
कैसे एक नया रंग
बन जायें
हम अपने अपने
रंगों के साथ भी तो
जी नही सकते
और अब ज़िन्दगी के
कैनवस से इन रंगों को
बदल भी नही सकते
फिर कैसे इन रंगों से
इक नया रंग बनाएं
जिससे या तो तुम बदल जाओ
या मैं बदल जाऊँ
क्यूंकि
मैं तो कभी तुम्हारी
दुनिया की थी ही नही

भटकाव

आज न जाने कहाँ
कौन सी गलियों में
किन यादों में
भटक रही हूँ मैं
पता नही कौन कौन से
मोड़ पर मुडती गई ज़िन्दगी
हर मोड़ पर एक याद मिली
अकेली,तनहा,खामोश
कोई साथी नही जिसका
उससे मिलना ,बातें करना
दिल को सुकून दे गया
आज न जाने क्यूँ
हर मोड़ ज़िन्दगी का
वापस बुला रहा है
यादों को फिर से
जगा रहा है
क्यूँ वो यादें
फिर से याद आ रही हैं
दिल को tadpa रही हैं
मुझे कुछ कह रही हैं
क्या .....यही समझना है
इसी भटकाव में
मैं भटकती जा रही हूँ
यादों को क्यूँ
इतना याद आ रही हूँ
किस तलाश में
वापस मुड रही हूँ
कौन से पन्ने को
खोलने की कोशिश में
हर पन्ना पलट रही हूँ
क्यूँ इन यादों के सफर पर
बढती जा रही हूँ
ये कौन से भटकाव में
भटकती जा रही हूँ

शनिवार, 10 जनवरी 2009

मुलाकात

कुछ कहने सुनने से दूर
शांत स्वच्छ निर्मल
झील के किनारे
हाथों में हाथ डाले
चांदनी रात में हम तुम
पत्थरों के ढेर पर बैठे हों
सिर्फ़ आँखें बोलती हों
दिल सुनता हो
खामोशी ही खामोशी हो
कोई न आस पास हो
कुछ न कहते हुए भी
हाल-ऐ-दिल बयां हो जाए
बस एक शाम हमारी
खामोशी के नाम हो जाए
इस मौन में
हमारे शब्द
अव्यक्त रहे
मगर फिर भी
आँखों की आँखों से
बात हो जाए
हमारे अनकहे शब्द
हमारे दिल सुनें
दिल ही दिल में
बिना कुछ कहे
बात हो जाए
कुछ इस तरह हमारी
जन्मों की प्यासी
रूह को पनाह मिल जाए
सिर्फ़ एक रात
धडकनों के नाम हो जाए
धडकनों के संगीत पर
इक रात बसर हो जाए
कुछ इस तरह
अगले कुछ जन्मों के लिए
हमारी रूहों को सुकून मिल जाए

शुक्रवार, 9 जनवरी 2009

उसकी अंखियों से बरसती चाहत को
मैंने हर पल महसूस किया
फिर भी शब्दों के अभाव में
उसने न कभी इज़हार किया
मैं इंतज़ार करती रही उस पल का
जब चाहत को शब्द मिलेंगे
उस पल के इंतज़ार में
एक ज़माना बीत गया
अब उम्र के इस मोड़ पर
क्या तुम्हारी आंखों में
उसी चाहत की बानगी दिखेगी
अब किसका इंतज़ार है तुम्हें
इज़हार के पल कहीं बीत न जाएं
क्या अब तक शब्द जुटा नही पाये
या खामोश मोहब्बत का इज़हार
मेरी कब्र पर करना चाहते हो
देखो मुझे पता है तुम्हारी चाहत का
एक बार तो इज़हार करो
कहीं दम निकल न जाए
इसी इंतज़ार में

गुरुवार, 8 जनवरी 2009

उलझन

ये कैसी उलझन है
जिसमें उलझती जाती हूँ
जितना सुलझाने की
कोशिश करुँ
फिर भी उलझती जाती हूँ
कभी ख़ुद को चाहने लगती हूँ
कभी किसी की चाहत लगती हूँ
पर फिर भी किसी की यादों के
दायरों में सिमटती जाती हूँ
कभी उसकी यादों में होती हूँ
कभी उसको याद करती हूँ
ये यादों के भंवर में
क्यूँ रोज उलझती जाती हूँ
कभी दिल की वादी में मिलती हूँ
कभी दिल के कँवल खिलाती हूँ
फिर इक-इक फूल को
किताबों में सहेजे जाती हूँ
कभी उससे बातें करती हूँ
कभी उसकी बातें सुनती हूँ
इस सुनने सुनाने की महफिल में
क्यूँ उसके दीदार को तरसती हूँ
हाय!ये कैसी उलझन है
जिसमें उलझती जाती हूँ

बुधवार, 7 जनवरी 2009

मैंने उसका दिल तोड़ दिया

मैंने उसका दिल तोडा
जाने क्यूँ वो
अपना सा लगा
मगर फिर भी
उसकी कुछ बातों ने
मेरे अंतर्मन को
ठेस पहुंचाई
और न चाहते हुए भी
मैंने उसका दिल तोड़ दिया
जो नही कहना था
वो भी उसको कह दिया
ग़लत शायद वो भी न था
मगर शायद
मेरी ही शह ने उसे
वो कहने को मजबूर किया
जो मुझे सुनना पसंद नही
शायद वो मेरे अपनेपन को
अपना,अपनापन समझ बैठा
फिर उसी रौ में
न जाने क्या क्या कह गया
ख़ुद को कुछ दायरों में
बांधकर खुश रहने वाली मैं
मुझको इतना अपनापन
शायद रास न आया
और इसलिए शायद
मैंने उसका दिल तोड़ दिया
अभी हम शायद
इक दूजे को समझे नही
और इसी जल्दबाजी में
जाने क्या क्या कह गए
कुछ अनकही बातों के
अपने ही अर्थ निकाल लिए
फिर उन्हें यादों में
अपनी सजाने लगे
मगर मिलने पर
फिर एक दूसरे से
अपनी अपनी कह गए
न जानते हुए भी
कि दूसरा क्या चाहता है
शायद इसलिए
मैंने उसका दिल तोड़ दिया

जाने क्यूँ

जब कोई मुझे अपना कहता है
जाने क्यूँ भरम सा लगता है

हर प्यार भरा लफ्ज़ किसी का
जाने क्यूँ शूल सा चुभता है

जब रात की खामोशी बढती है
जाने क्यूँ अपनी सी लगती है

हर दिन यादों से भरा
जाने क्यूँ तन्हा सा लगता है

साया

मेरे साये ने कल मुझसे कहा
किसको खोजता फिरता है तू
इधर उधर
मैं तो तेरे साथ हूँ
यहाँ कोई नही है तेरा
बाहर अपना कोई नही
जो तुझे समझ सके
फिर क्यूँ ढूंढता फिरता है
तू इन परायों में अपनों को
जब मैं तो तेरे साथ हूँ
यहाँ जीवन दो दिन का मेला है
कोई न किसी का साथी है
इस परायी बस्ती में
सिर्फ़ अपना ही मिलता नही
जो है तेरा अपना
उसको तू अपनाता नही
जो है तेरे साथ हर पल
उसको तू पहचानता नही
क्या कभी कोई अपने
साये से जुदा हो पाया है
फिर क्यूँ तू
अपने साये को पुकारता नही
यहाँ सब छोड़ जायेंगे
कोई न साथ निभाएगा
एक तेरा साया ही
सिर्फ़ तेरे साथ जाएगा
फिर क्यूँ किसी को खोजता है
मैं तो तेरे साथ हूँ

मंगलवार, 6 जनवरी 2009

मकबरा

दिल कि कब्रगाह में न जाने
कितनी कब्र दफ़न हैं
हर राह पर मौत से मिले हम
हर मोड़ पर मौत का
नया रूप देखा हमने
हर बार किसी न किसी
ख्वाब को दफ़न किया
हर कब्र पर ख़ुद ही
फूल चढाये हमने
हर कब्र पर इक
ज़ख्म बना हुआ है
अब तो दिल इक
मकबरा बन गया है
जहाँ इबादत होती है
उन यादों कि
जो वहां दफ़न कि हमने

बुधवार, 24 दिसंबर 2008

ख़ुद को मिटाया था जब सोचा था किसी को पा लेंगे
मगर ख़ुद को मिटाकर भी उसको ना पा सकें
वो मेरा कभी हुआ ही नही मुझको भी अपना बनाया नही
इस कांच से नाज़ुक रिश्ते को उसने कभी अपनाया ही नही
फिर क्या हो उस कोशिश का जो मैं हमेशा करती रही
तुझको पाने की कोशिश में ख़ुद को भी भुलाती रही